Wednesday, May 13, 2026
HomeBreaking Newsहैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक...

हैदराबाद की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, IPL में दर्ज हुआ सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पढ़िए


आईपीएल 2026 में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में हैदराबाद की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई और टीम सिर्फ 86 रन पर ऑलआउट हो गई. यह स्कोर आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद का सबसे छोटा स्कोर बन गया.

169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच की शुरुआत बेहद खराब रही. गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाया और हैदराबाद के बल्लेबाज एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए. मोहम्मद सिराज और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के सामने कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया. पूरी टीम केवल 14.5 ओवर में पवेलियन लौट गई. इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को सीजन की पांचवीं हार का सामना करना पड़ा.

IPL इतिहास में एसआरएच के 5 सबसे छोटे स्कोर

1. 86 रन vs गुजरात टाइटंस (अहमदाबाद 2026)

यह मुकाबला एसआरएच फैंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के गेंदबाजों ने हैदराबाद की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. सिराज और होल्डर की तेज गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 86 रन पर सिमट गई.

2. 96 रन vs मुंबई इंडियंस (हैदराबाद 2019)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में अल्जारी जोसेफ ने ऐतिहासिक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके थे. 137 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए एसआरएच सिर्फ 96 रन पर ढेर हो गई थी.

यह भी पढ़ें- SRH के खिलाफ अलग रंग की ड्रेस पहने क्यों उतरी है गुजरात टाइटंस? क्या है इसके पीछे की वजह

3. 113 रन vs कोलकाता नाइट राइडर्स (चेन्नई 2024 Final)

आईपीएल 2024 के फाइनल में एसआरएच की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई थी. टीम सिर्फ 113 रन बना सकी और KKR ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली. यह IPL फाइनल इतिहास का सबसे छोटा टीम स्कोर भी बना.

यह भी पढ़ें- शेन वॉटसन का KKR को लेकर बड़ा दावा, प्लेऑफ को लेकर जो कहा वो सभी टीमों की उड़ा देगा नींद

4. 113 रन vs मुंबई इंडियंस (हैदराबाद. 2015)

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मुकाबले में लसिथ मलिंगा और मिचेल मैक्लेनघन ने शानदार गेंदबाजी की थी. एसआरएच की टीम 113 रन से आगे नहीं बढ़ सकी.

5. 114 रन vs पंजाब किंग्स (दुबई. 2022)

दुबई की धीमी पिच पर पंजाब किंग्स के खिलाफ रन चेज करते हुए हैदराबाद की टीम दबाव में आ गई थी. लगातार विकेट गिरने के कारण टीम 114 रन पर ऑलआउट हो गई.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments