Wednesday, May 13, 2026
HomeराजनीतिAssam New Cabinet: असम के कैबिनेट मंत्री बने रामेश्वर तेली, पीएम मोदी...

Assam New Cabinet: असम के कैबिनेट मंत्री बने रामेश्वर तेली, पीएम मोदी से लेकर CM हिमंत तक… सबको कहा थैंक्यू


पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर तेली ने मंगलवार को असम के मंत्रीपद की शपथ ली. शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले उन्होंने हिमंत बिस्वा सरमा का आभार व्यक्त किया. उनका ये बयान तब आया, जब नई असम कैबिनेट में शामिल किए जाने के लिए उनके नाम की घोषणा की गई. उन्होंने कहा कि वह समाज के सभी वर्गों और राज्य के विकास के लिए काम करना जारी रखेंगे.

गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मुझे यह जिम्मेदारी देने के लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं. शपथ ग्रहण का दिन असम की राजनीतिक यात्रा  में एक ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिन्होंने हाल ही में संपन्न हुए असम विधानसभा चुनावों में दुलियाजान विधानसभा सीट जीती थी. हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को मंत्रिपरिषद में उनके शामिल होने की घोषणा की.

 

शपथ से पहले क्या बोले रामेश्वर तेली?

तेली ने कहा कि वे असम के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और राज्य के हर समुदाय के लिए काम करना जारी रखेंगे. सबसे पहले, मैं एक असमिया हूं. मैंने जहां भी काम किया है, मैंने हमेशा पूरी ईमानदारी से लोगों की सेवा करने की कोशिश की है. मैंने सभी समुदायों और जनजातियों के लिए काम किया है और भविष्य में भी मैं ऐसा ही करता रहूंगा.

ये भी पढ़ें- 10 साल पहले छोड़ी कांग्रेस, BJP को 5 से 100 विधायकों तक पहुंचाया… असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा कौन?

रामेश्वर तेली पिछड़ा वर्ग के मजबूत नेता

तेली मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं. उन्हें ऊपरी असम का एक प्रभावशाली भाजपा नेता माना जाता है. उन्हें चाय बागान वाले इलाकों और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदायों में जबरदस्त समर्थन हासिल है. भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने असम विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल की और 126 सदस्यों वाली विधानसभा में 102 सीटें जीतीं. भाजपा ने 82 सीटें जीतीं, जबकि गठबंधन के सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने 10-10 सीटें हासिल कीं.

ये भी पढ़ें- हिमंत के शपथ ग्रहण में शामिल होने गुवाहाटी पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर, जानें कौन-कौन हो रहा शामिल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments