Monday, May 18, 2026
HomeBreaking News‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में...

‘रिटायरमेंट में बचे थे सिर्फ 7 महीने’, नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मनीषा मंधारे के बारे में प्रिंसिपल ने क्या कहा?


NEET UG 2026 Exam Paper Leak Case: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शनिवार (16 मई, 2026) को नीट यूजी 2026 परीक्षा के बायोलॉजी के पेपर लीक मामले में शनिवार (16 मई, 2026) को महाराष्ट्र के पुणे की वरिष्ठ वनस्पति विज्ञान शिक्षिका मनीषा गुरुनाथ मंधारे को लंबी पूछताछ के बाद दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में सीबीआई ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, बायोलॉजी लेक्चरार मनीषा मंधारे की गिरफ्तारी के बाद पुणे के मॉडर्न कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. निवेदिता गजानन एकबोटे ने कहा कि मंधारे अगले सात महीने में रिटायर होने वाली थीं.

उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मंधारे को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. मुझे इसके बारे में सीबीआई, शिक्षा मंत्रालय या अन्य किसी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि मनीषा यहां पिछले 24 सालों से कार्यरत हैं और वो गोपनीयता की शर्त के तहत राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के साथ काम कर रह थीं, तो हमें उनसे नीट परीक्षा या परीक्षा के पेपर सेटिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. ये उनके और एनटीए के बीच की बात थी, इसके बारे में हमें कुछ पता नहीं था.

मनीषा 5-6 सालों से NTA के पैनल में थीं- डॉ. निवेदिता

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मॉर्डन कॉलेज ऑफ आर्ट्स, साइंस और कामर्स की प्रिंसिपल प्रो. डॉ. निवेदिता गजानन एकबोटे ने कहा, ‘जितना मुझे पता है मनीषा मंधारे पिछले 5-6 सालों से NTA के पैनल से जुड़ी हुई थीं. इस बारे में मुझे इतनी ही जानकारी है. उनकी सर्विस बुक के अनुसार, वो अगले सात महीने में रिटायर होने वाली थीं.’

उन्होंने कहा, ‘वो यहां एक अच्छी शिक्षिका थीं, लेकिन एक कॉलेज के नाते एनटीए, नीट परीक्षा और पेपर सेटिंग के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है.’

कॉलेज मनीषा के खिलाफ क्या करेगी कार्रवाई?

जब मॉर्डन कॉलेज की प्रिंसिपल से पूछा गया कि क्या मनीषा के खिलाफ कॉलेज की तरफ से भी कोई कार्रवाई की जाएगी, इस पर उन्होंने कहा कि जब भी हमें संबंधित प्राधिकरण से आधिकारिक सूचना मिलेगी, तो हम स्कूल एजुकेशन कानून के तहत कानूनी कार्रवाई करेंगे.

यह भी पढ़ेंः क्या है ‘जिहादी ड्रग’ कैप्टागॉन, जिसकी दुनिया में हो रही चर्चा, भारत में पहली बार हुई जब्त, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा?





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments