Saturday, July 4, 2026
Homeखेलवैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर:15 साल 99 दिन...

वैभव इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर:15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ खेल रहे मैच, जोफ्रा आर्चर की बॉल पर जड़ा छक्का




वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। वे 15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव को उपकप्तान तिलक वर्मा ने डेब्यू कैप दी। वैभव ने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। भारत ने दूसरे टी-20 में टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया। इंडिया-इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम चल रहा है। वैभव ने जोफ्रा आर्चर की बॉल छक्का जड़ा है। वैभव ने मैच शुरू होने से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने अपने फोटो के साथ ‘न्यू चैप्टर’ लिखा है। वैभव सबसे कम उम्र में टीम इंडिया में चुने गए वैभव 15 साल 71 दिन की उम्र में टीम इंडिया के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उन्होंने इस मामले में शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। शेफाली पहली बार 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुनी गई थीं, जबकि सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम में मौका मिला था। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी मिली BCCI की ओर से वैभव को टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी दी गई है। सूर्यवंशी को जर्सी भारतीय टीम में थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट रघु ने सौंपी थी। सूर्यवंशी ने सबसे पहले रघु के पैर छूए और उन्हें प्रणाम किया, फिर जर्सी ली। उन्होंने कहा कि ‘इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जिस दिन पहली बार बल्ला थामकर मैदान पर कदम रखा था, आज वह सपना पूरा हो गया है। यह मेरे अब तक के करियर का सबसे बड़ा कदम है और इस अहसास को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।’ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था वैभव ने हाल ही में भारत ए और श्रीलंका ए के बीच ट्राई सीरीज के फाइनल में सिर्फ 11 गेंदों में लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक लगाया था। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में वैभव ने 776 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 237.31 रहा और उन्होंने एक शतक भी लगाया। इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टी20 टीम में जगह मिली।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments