Saturday, July 4, 2026
Homeअर्थव्यवस्थायूपी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, कहीं आपकी ट्रेन...

यूपी से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें हुईं कैंसिल, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई रद्द- चेक करें डिटेल्स


भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि बरेली में मेनटेनेंस से जु़ड़े कामों की वजह से कुछ ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है। रेलवे के मुताबिक, उत्तर रेलवे के बरेली यार्ड स्थित वॉशिंग लाइन संख्या 36 और 37 पर मेनटेनेंस का काम होना है, जिसकी वजह से ट्रेनें कैंसिल की जा रही हैं। 

5 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक होना है मेनटेनेंस का काम 

रेलवे ने बताया कि मेनटेनेंस का ये काम 5 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक निर्धारित है। लिहाजा, यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें 3 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी।

कब और कौन-सी ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

  1. ट्रेन नंबर- 14320, बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 8, 15, 22 और 29 जुलाई को कैंसिल रहेगी।
  2. ट्रेन नंबर- 14319, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस 9, 16, 23 और 30 जुलाई को कैंसिल रहेगी।
  3. ट्रेन नंबर- 14314, बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 11 जुलाई, 18 जुलाई, 25 जुलाई और 1 अगस्त को कैंसिल रहेगी।
  4. ट्रेन नंबर- 14313, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस 13 जुलाई, 20 जुलाई, 27 जुलाई और 3 अगस्त को कैंसिल रहेगी।

इससे पहले रेलवे ने जारी की थी रूट डायवर्जन की सूचना

बताते चलें कि इससे पहले रेलवे ने ट्रेन नंबर- 14313, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बरेली एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर- 14319, इंदौर-बरेली एक्सप्रेस को दूसरे रूट से चलाने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इन ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया गया है।

यात्रियों को अब दूसरे विकल्पों पर करना होगा विचार

रेलवे द्वारा ट्रेनों को कैंसिल करने के फैसले से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको भी ऊपर बताई गई तारीखों पर इन्हीं ट्रेनों से यात्रा करनी है तो आपको अब दूसरे विकल्प के बारे में विचार करना होगा। आप अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी ट्रेनों से यात्रा कर सकते हैं। अगर आपके रूट पर कोई दूसरी ट्रेन नहीं है तो आप अपने गंतव्य के आसपास वाले स्टेशन के लिए दूसरी ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं।

घर से निकलने से पहले ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस करें मालूम

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद की हेल्पलाइन  नंबर 139 पर कॉल कर अपनी ट्रेन के अपडेटेड स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर लें। इसके अलावा, यात्री NTES से भी अपने ट्रेन के अपडेटेड स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का 80% काम पूरा, अगले साल शुरू होगा पहला चरण





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments