Friday, July 3, 2026
HomeखेलIndia-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A

India-A Fightback Day 2 | Sai Sudharsan Century vs Sri Lanka-A


गॉल1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने 181 रन की साझेदारी की। - Dainik Bhaskar

साई सुदर्शन और देवदत्त पडीक्कल ने 181 रन की साझेदारी की।

भारत-A ने श्रीलंका-A के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में वापसी कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने पहली पारी में 1 विकेट पर 247 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 104 और देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत-A अभी श्रीलंका-A के पहली पारी के स्कोर से 119 रन पीछे है।

इससे पहले गॉल में श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने शानदार 127 रन की पारी खेली। भारत-A की ओर से गुरनूर बराड़ और सारांश जैन ने 4-4 विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को 2 सफलताएं मिलीं।

सुदर्शन के बैटिंग की फोटोज…

ऑन ड्राइव खेलते हुए साई सुदर्शन।

ऑन ड्राइव खेलते हुए साई सुदर्शन।

ऑफ साइड में कट शॉट खेलते हुए सुदर्शन।

ऑफ साइड में कट शॉट खेलते हुए सुदर्शन।

शतक लगाने के बाद सुदर्शन।

शतक लगाने के बाद सुदर्शन।

सुदर्शन-पडिक्कल ने पलटा मैच का रुख

भारत-A की शुरुआत अच्छी रही। अमन मोखाडे और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। मोखाडे 48 गेंदों में 38 रन बनाकर केशरा नुवांथा का शिकार बने। इसके बाद सुदर्शन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभाली।

दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 181 रन की नाबाद साझेदारी कर डाली। साई सुदर्शन ने 13 चौकों की मदद से नाबाद 104 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 11 चौकों के सहारे 94 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

देवदत्त पडिक्कल 94 रन बनाकर नाबाद रहे।

साहन के शतक से श्रीलंका-A ने बनाए 366 रन

इससे पहले श्रीलंका-A ने अपनी पहली पारी में 110 ओवर में 366 रन बनाए। कप्तान साहन अराच्चिगे ने 127 रन की पारी खेली। उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। विकेटकीपर अंजला बंडारा ने 42 रन, नुवानिडु फर्नांडो ने 44 रन, पवन्था वीरासिंघे ने 39 और अशेन बंडारा ने 34 रन का योगदान दिया।

साहन अराच्चिगे ने 127 रन बनाए।

साहन अराच्चिगे ने 127 रन बनाए।

बरार-जैन ने झटके 4-4 विकेट

भारत-A की ओर से गुरनूर बरार और सारांश जैन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए। बरार ने 77 रन देकर चार विकेट लिए। सारांश ने 92 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। यश ठाकुर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 46 रन देकर 2 विकेट लिए।

गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए।

गुरनूर बरार ने 4 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments