Vivo V80 जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। हालांकि, इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। यह फोन अगले महीने की शुरुआत में भारत में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस फोन के फीचर्स टीज करने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें iPhone की तरह सिनेमैटिक फीचर वाला कैमरा दिया जाएगा।
सिनेमैटिक कैमरे वाला फोन
चीनी कंपनी ने इस सीरीज के Vivo V80 Lite को हाल ही में मलेशिया में पेश किया है। यह फोन कंपनी का 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन है। Vivo V80 को पिछले साल लॉन्च हुए Vivo V70 के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि Vivo V80 5G में सिनेमैटिक कैमरा दिया जाएगा। फोन के बैक में दिया गया कैमरा मॉड्यूल iPhone 17 Pro की तरह ही है। चीनी कंपनी द्वारा जारी 22 सेकेंड के इस वीडियो में Zeiss की ब्रांडिंग देखी जा सकती है।
वीवो के इस अपकमिंग फोन के बैक में डुअल कैमरा दिया जाएगा। फोन में 50MP का मेन टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इस कैमरे से 3x जूम में तस्वीर ली जा सकेगी। वहीं, इसके अलावा 50MP का पेरीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन तीन कलर वेरिएंट्स- मॉडर्न, वाइब्रेंट और पेस्टल में पेश किया जा सकता है।
Vivo V80 के फीचर्स (संभावित)
पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, वीवो के इस अपकमिंग फोन को V70 सीरीज के अपग्रेड के तौर पर पेश किया जा सकता ह। Vivo V70 को कंपनी ने भारत में साल की शुरुआत में पेश किया था। यह फोन 6.59 इंच के 120Hz रिफ्रेश रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginoS के साथ आता है। साथ ही, यह 6,500mAh की दमदार बैटरी और 50P के सेल्फी कैमरा से लैस है।
Vivo V70 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट यूज किया है। अपकमिंग मॉडल में भी क्वालकॉम का चिपसेट यूज किया जाएगा। इसमें 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह फओन 50MP के मेन और 50MP के प्रोट्रेट कैमरा के साथ आता हे। इसमें 6,500mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ें – 22 सितंबर को लॉन्च होगा OnePlus का सबसे सस्ता फोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स?


