OnePlus 16 के भारत में लॉन्च को लेकर एक और नई खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं किया जाएगा। हालांकि, कंपनी OnePlus 16R को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। ऐसे में वनप्लस का अपकमिंग फ्लैगशिप फोन OnePlus 16R होने वाला है। पहले भी OnePlus 16 के भारत में लॉन्च नहीं होने को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। यही नहीं, चीनी ब्रांड के भारत से एग्जिट होने की खबर भी है।
भारत में लॉन्च नहीं होगा फोन?
OnePlus पहले ही यूरोप और अमेरिकी मार्केट से बाहर होने की घोषणा कर चुका है। ऐसे में OnePlus 16 के ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाने की संभावना नहीं है। टिप्स्टर ने दावा किया है कि यह फोन भारतीय बाजार में भी नहीं पेश किया जाएगा। OnePlus 16 को कंपनी केवल चीन में पेश करेगी। हालांकि, OnePlus 16R को लेकर कोई दावा नहीं किया गया है। OnePlus 16 को केवल चीन में लॉन्च किए जाने की वजह कंपनी की नई स्ट्रेटेजी है। कंपनी Oppo की Find X सीरीज को ग्लोबल मार्केट में स्थापित करने वाली है।
टीजर हुआ जारी
OnePlus 16 का टीजर पिछले दिनों सामने आया था, जिसमें फोन का First Look देखा जा सकता है। कंपनी के ब्रांड जनरल मैनेजर Liu Baoyou ने इस फोन का पोस्टर जारी किया था, जिसमें फोन का डिजाइन रिवील हुआ है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी हुए इस टीजर में देखा जा सकता है कि फोन के बैक पैनल में सर्कुलर कैमरा डिजाइन दिया गया है। फोन के बैक में दो कैमरे दिए जा सकते हैं। इसके साथ LED लाइट मिलेगी।
पहले भी वनप्लस के इस अपकमिंग फोन का रेंडर सामने आया था, जिसमें सर्कुलर कैमरा डिजाइन देखने को मिला था। OnePlus 16 के जारी इस पोस्टर की कंपनी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यह देखने में ऑफिशियल पोस्टर की तरह ही लग रहा है। कंपनी के ब्रांड मैनेजर ने कंफर्म किया है कि OnePlus की सेल में साल-दर-साल 13 फीसदी की बढोतरी हुई है। कंपनी तीन एक्सक्लूसिव गेमिंग टेक्नोलॉजी Fengchi Gaming Kernel, Extreme High Refresh Rate और Esports Triple-Chip पर काम कर रही है। ये सभी तकनीक OnePlus 16 में देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें – Jio यूजर्स की हुई मौज, फ्री में मिलेगा Canva Pro का 4000 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन


