Friday, May 15, 2026
HomeBreaking NewsTejashwi Yadav Bail: तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, इस केस में MP-MLA...

Tejashwi Yadav Bail: तेजस्वी यादव को बड़ी राहत, इस केस में MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को एक केस में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. गुरुवार (14 मई, 2025) को एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) से धरना प्रदर्शन के मामले में जमानत मिली है. पटना में यह केस कोविड के समय प्रशासन की ओर से किया गया था. 

‘फर्जी मुकदमा कराया गया था ताकि…’

बेल मिलने के बाद कोर्ट से बाहर आने पर तेजस्वी यादव ने इसके बारे में मीडिया को भी जानकारी दी. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, “जमानत मिली है… आप सब लोग जान रहे हैं कि कोविड के समय में ये मुकदमा किया गया था प्रशासन के द्वारा जबरदस्ती… फर्जी मुकदमा कराया गया था ताकि हम उस समय जो जन समस्याएं थीं उसे ना उठाएं… धरना प्रदर्शन था… उस सिलसिले में प्रशासन ने केस किया था…”

यह भी पढ़ें- NEET स्कैम पर रोहिणी आचार्य का प्रधानमंत्री से सवाल, ‘…तो पेपर लीक पर चर्चा से क्यों बच रहे?’

‘नियम के तहत हम लोगों ने किया था धरना-प्रदर्शन’

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आगे पत्रकारों से कहा, “आप लोगों को मालूम है कि बिहार के लोग पैदल चलकर आ रहे थे… ट्रेन की व्यवस्था नहीं थी. मजदूर काफी संख्या में मारे जा रहे थे… उस समय हम लोगों ने नियम के तहत प्रदर्शन किया था… और भी जनसमस्या को उठाया था तो सरकार ने फर्जी मुकदमा किया था… पुराना मामला है तो जमानत मिल गई है.”

यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद राहत की बड़ी कोशिश, 20 दिन में तैयार होगा बेली ब्रिज





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments