Sunday, June 7, 2026
Homeस्वास्थSummer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती...

Summer Health Tips: दिनभर धूप में करते हैं काम तो जा सकती है जान, इन स्मार्ट तरीकों से खुद का रखें ख्याल


Summer Health Tips: गर्मियों का मौसम आते ही सूरज की तपिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाने लगती है. जून के महीने में सूरज का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. तापमान हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है हर दिन 42 सो 45 पार तापमान में लोगों का हाल बेहाल हो गया है. साथ ही लू और चिलचिलाती धूप की वजह लोग कई सारी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग अपना ख्याल रखें. खासकर उन लोगों के लिए जो दिनभर बाहर काम करते हैं, जैसे मजदूर, डिलीवरी बॉय, ट्रैफिक पुलिसकर्मी, या किसान, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है.

कई बार लोग काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने शरीर की जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन लगातार तेज धूप में रहने से शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, थकान और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. कुछ मामलों में यह स्थिति जानलेवा भी बन सकती है. इसलिए गर्मी के मौसम में काम के साथ-साथ अपनी सेहत का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है.

शरीर को ठंडा रखना है सबसे जरूरी

अगर आपको लंबे समय तक धूप में रहना पड़ता है तो सबसे पहले अपने शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है. ध्यान रखें घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी पिएं और अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें. सिर्फ प्यास लगने पर ही पानी न पिएं, बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर में पानी लेते रहें. इसके अलावा नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ और घर में बने शरबत भी शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं. जब भी बाहर से घर लौटें तो तुरंत बहुत ठंडा पानी पीने के बजाय सामान्य तापमान वाला पानी लें. इससे शरीर को अचानक तापमान बदलने का झटका नहीं लगता. साथ ही हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने चाहिए, ताकि शरीर में हवा आसानी से पहुंच सके और गर्मी कम महसूस हो. 

यह भी पढ़ेंः Kidney Disease: 2040 तक मौत का 5वां बड़ा कारण बनेगी किडनी की बीमारी, लैंसेट की रिपोर्ट में डरावना खुलासा

घर लौटने के बाद कभी न करें ये गलती 

कई लोग धूप से आते ही सीधे पंखे या एसी के सामने बैठ जाते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.  बाहर से आने के बाद कुछ मिनट आराम करें और शरीर का तापमान सामान्य होने दें. इसके बाद ही चेहरा, हाथ और पैरो को ठंडे पानी से धोएं. यदि संभव हो तो स्नान भी कर सकते हैं. इससे शरीर को राहत मिलती है और थकान कम हो जाती है. गर्मी में काम करने के बाद ताजे फल खाना भी काफी फायदेमंद माना जाता है. जैसे  तरबूज, खरबूजा, खीरा और संतरा जैसे फलों में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं. साथ ही ये शरीर को ऊर्जा भी देते हैं. 

छोटी-छोटी सावधानियां बचा सकती हैं बड़ी परेशानी से

गर्मी के मौसम में अपनी सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. यदि काम के दौरान सिर दर्द, ज्यादा पसीना, चक्कर आना, कमजोरी या उलझन महसूस हो तो इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज न करें. डॉक्टर के अनुसार  ये हीट स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं. ऐसे में तुरंत छांव वाली जगह पर जाएं, पानी पिएं और आराम करें.  थोड़ी सी सावधानी और सही आदतें अपनाकर आप गर्मियों में खुद को सुरक्षित रख सकते हैं और कई गंभीर समस्याओं से बच सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंः Exercise And Fertility: ज्यादा एक्सरसाइज से महिला-पुरुषों में घट सकती है फर्टिलिटी, डॉक्टर ने दी बड़ी चेतावनी

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments