Saturday, September 5, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाTCS HyperVault स्थापित करेगी बड़ा AI डेटा सेंटर, 264 एकड़ जमीन पर...

TCS HyperVault स्थापित करेगी बड़ा AI डेटा सेंटर, 264 एकड़ जमीन पर बनेगा कैम्पस, ₹70,000 करोड़ का होगा निवेश


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की सब्सिडरी कंपनी HyperVault ने हैदराबाद में बड़े स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डेटा सेंटर कैम्पस स्थापित करने के लिए 264 एकड़ जमीन हासिल की है। कंपनी ने शनिवार को ये जानकारी दी। हाइपरवॉल्ट ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में कुल 70,000 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। हाइपरवॉल्ट ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस उद्देश्य के लिए तैयार किए जा रहे कैम्पस की क्षमता 1 गीगावाट (GW) तक होगी।

कैम्पस के कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट में 70,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगी कंपनी

टाटा ग्रुप की एआई कंपनी ने कहा, ”हाइपरवॉल्ट ने हैदराबाद में 1 गीगावाट तक क्षमता वाला बड़े लेवल का एआई डेटा सेंटर कैम्पस डेवलप करने के लिए 264 एकड़ जमीन हासिल की है।” कंपनी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट से एसआई सेक्टर में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई हजार रोजगार पैदा होंगे। हाइपरवॉल्ट और उसके पार्टनर इस इंफ्रा के कंस्ट्रक्शन और मैनेजमेंट में 70,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेंगे। 

ग्राहकों की मांग और टेक्नोलॉजी संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से डेवलप किया जाएगा प्रोजेक्ट

प्रोजेक्ट को ग्राहकों की मांग और टेक्नोलॉजी संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने इस प्रोजेक्ट को राज्य और देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा, ”ये दर्शाता है कि हैदराबाद अब इंफ्रा पर मजबूत ध्यान के साथ वैश्विक एआई क्रांति में सबसे आगे है। ये दशक एआई का है। एआई मॉडल और कंप्यूटिंग तक पहुंच तेजी से पब्लिक इंफ्रा का हिस्सा बन रही है और इस कंप्यूटिंग क्षमता का तेलंगाना में होना हमें बढ़त देता है।” 

एआई के लिए तैयार बुनियादी ढांचे को कंपनी की क्लाउड, एआई और उद्यम संबंधी क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा

हाइपरवॉल्ट ने कहा कि कैम्पस के कंस्ट्रक्शन में ग्रीन एनर्जी और वॉटर न्यूट्रल डिजाइन के सिद्धांतों का इस्तेमाल किया जाएगा। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) के. कृतिवासन ने कहा कि ये पहल कंपनी की ”इन्फ्रास्ट्रक्चर-टू-इंटेलिजेंस” रणनीति को आगे बढ़ाती है। इसके तहत एआई के लिए तैयार बुनियादी ढांचे को कंपनी की क्लाउड, एआई और उद्यम संबंधी क्षमताओं के साथ जोड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें

Bank of Baroda में 444 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, अधिकतम कितने रुपये कर सकते हैं जमा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments