Saturday, September 5, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश:दोनों पायलटों की मौत,...

ग्रीस एयर शो में करतब दिखा रहा जेट क्रैश:दोनों पायलटों की मौत, करतब दिखाते वक्त अचानक नीचे गिरा फाइटर जेट




ग्रीस की वायुसेना का दो सीटों वाला F-4 फैंटम फाइटर जेट शनिवार को एयर शो के दौरान क्रैश हो गया। इसमें दोनों पायलटों की मौत हो गई। हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। यह हादसा तानाग्रा एयर फोर्स बेस पर आयोजित ‘एथेंस फ्लाइंग वीक’ के दौरान हुआ। इसे देखने के लिए कई हजार लोग मौजूद थे। अधिकारियों के मुताबिक विमान एयरपोर्ट से करीब 2 किलोमीटर दूर क्रैश हुआ। हादसे की जगह दर्शकों के इलाके से अलग थी, इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने के बावजूद किसी दर्शक के घायल होने की खबर नहीं है। प्लेन क्रैश से जुड़ी 4 फोटोज दोनों पायलटों के शव मिले, एयर शो के बाकी कार्यक्रम रद्द AP के मुताबिक, एयर शो शुरू होने के कुछ मिनट बाद विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, विमान कम ऊंचाई पर दाईं ओर मुड़ा और जमीन से टकरा गया। हादसे से पहले विमान से धुआं निकलता भी दिखाई दिया था। टक्कर के बाद विमान दो हिस्सों में टूट गया और आग लग गई। दोनों पायलटों के शव बाद में घटनास्थल से बरामद किए गए। हादसे के बाद आग बुझाने के लिए 85 दमकलकर्मियों के साथ 11 विमान और हेलिकॉप्टर मौके पर भेजे गए। आग दर्शकों से कुछ दूरी पर लगी थी, फिर भी एहतियात के तौर पर एयरबेस के आसपास का इलाका खाली करा दिया गया। हादसे के बाद वीकेंड में होने वाले एयर शो के बाकी सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। वीडियो में विमान के जमीन से टकराने के बाद धुएं का बड़ा गुबार और फिर जोरदार धमाका दिखाई देता है। 50 साल से ज्यादा पुराना है F-4 फैंटम ग्रीस की वायुसेना ने F-4 फैंटम को 1974 में अपने बेड़े में शामिल किया था। यानी यह लड़ाकू विमान ग्रीस की वायुसेना में 50 साल से ज्यादा समय से सेवा में है। हालांकि, पुराने होने के बावजूद ग्रीस ने कई F-4 विमानों को समय-समय पर अपग्रेड किया, ताकि उन्हें आधुनिक जरूरतों के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सके। F-4 फैंटम का इस्तेमाल हवाई लड़ाई, बमबारी और दूसरे सैन्य अभियानों में किया जाता रहा है। 19 दिन में ग्रीस में दूसरा बड़ा विमान हादसा ग्रीस में महज 19 दिन के भीतर दूसरा बड़ा विमान हादसा हुआ। इससे पहले 17 अगस्त 2026 को लोकप्रिय सिफ्नोस द्वीप पर एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में पायलट और दो यात्रियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। ग्रीक अधिकारियों के मुताबिक, हेलिकॉप्टर शाम करीब 6:08 बजे सिफ्नोस के हेलिपोर्ट के पास गिरा। जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। मृतकों में एक ग्रीक पायलट और ब्रिटेन का नवविवाहित दंपती शामिल था। —————————– यह खबर भी पढ़ें… अमेरिका ने ईरान के 3 तेल टैंकरों को निशाना बनाया:खार्ग आइलैंड के पास धमाका; ट्रम्प ने परमाणु ठिकाने पिकैक्स को उड़ाने की धमकी दी
होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने शनिवार को ईरान के 3 तेल टैंकरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, तीनों टैंकर तेल ले जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments