Monday, August 24, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाPost Office में 5 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज?...

Post Office में 5 साल की FD पर कितना मिल रहा ब्याज? जानिए कितने रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश


अगर आप बिना ज्यादा जोखिम के अपनी बचत को सुरक्षित जगह निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (TD) स्कीम आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसे आम भाषा में पोस्ट ऑफिस FD भी कहा जाता है। इसमें एकमुश्त रकम जमा करके तय अवधि तक निवेश किया जाता है और मैच्योरिटी पर ब्याज के साथ पैसा मिलता है।

5 साल की FD पर मिल रहा 7.50% ब्याज

पोस्ट ऑफिस में 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोला जा सकता है। 5 साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.50% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। खास बात यह है कि यह ब्याज दर सामान्य ग्राहकों और वरिष्ठ नागरिकों, दोनों के लिए समान है। यानी 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के निवेशकों को पोस्ट ऑफिस में अलग से एक्स्ट्रा ब्याज नहीं मिलता। यह बैंक FD से अलग है, जहां वरिष्ठ नागरिकों को अक्सर अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

सिर्फ ₹1,000 से शुरू कर सकते हैं निवेश

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में निवेश शुरू करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत नहीं है। इसमें न्यूनतम ₹1,000 जमा करके अकाउंट खोला जा सकता है। इसके बाद निवेशक अपनी क्षमता के अनुसार रकम जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस TD में ब्याज का भुगतान सालाना आधार पर किया जाता है। खाते में निवेश के लिए नकद या चेक के जरिए भुगतान किया जा सकता है। साथ ही इसमें नॉमिनेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

5 साल की स्कीम में टैक्स का भी फायदा

5 साल की पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट का एक और फायदा यह है कि यह टैक्स सेविंग FD की कैटेगरी में आती है। निर्धारित शर्तों को पूरा करने पर इसमें किए गए निवेश पर आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ लिया जा सकता है। हालांकि, टैक्स नियमों और आपकी पर्सनल स्थिति के आधार पर लाभ अलग हो सकता है।

ब्याज दर कौन तय करता है?

पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं की ब्याज दर सीधे बैंक FD की तरह RBI के रेपो रेट से तय नहीं होती। इन योजनाओं की ब्याज दर भारत सरकार का वित्त मंत्रालय तय करता है। सरकार आमतौर पर हर तीन महीने में इन दरों की समीक्षा करती है और जरूरत के अनुसार बदलाव कर सकती है।

Disclaimer: ये कोई निवेश सलाह नहीं है बल्कि सिर्फ एक जानकारी है। रुपये-पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- PNB में 1 साल की FD पर 60 साल से कम उम्र के लोगों को कितना मिल रहा ब्याज? पैसे लगाने से पहले देख लें चार्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments