Monday, August 24, 2026
Homeअर्थव्यवस्था26 अगस्त को देश के 14 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, घर...

26 अगस्त को देश के 14 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट


अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो 26 अगस्त 2026 की तारीख जरूर नोट कर लें। देश के कई राज्यों में इस दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, 26 अगस्त को कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी घोषित की गई है। ऐसे में शाखा जाने से पहले यह जांचना जरूरी है कि आपके राज्य में बैंक चालू रहेंगे या नहीं।

किन 14 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

26 अगस्त को निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा: 

  1. उत्तर प्रदेश
  2. नई दिल्ली
  3. मध्य प्रदेश
  4. उत्तराखंड
  5. बिहार
  6. छत्तीसगढ़
  7.  झारखंड
  8. महाराष्ट्र
  9. कर्नाटक
  10. तमिलनाडु
  11. तेलंगाना
  12. केरल
  13. मणिपुर
  14. जम्मू-कश्मीर

26 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

26 अगस्त को देश भर के बड़े हिस्से में ईद-ए-मिलाद (बारावफात) का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा दक्षिण भारतीय राज्य केरल में ओणम उत्सव के तहत थिरुवोणम का मुख्य त्योहार मनाया जा रहा है, जिसके चलते वहां भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी

28 अगस्त यानी शुक्रवार के दिन भी रक्षाबंधन के मौके पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। रक्षाबंधन के कारण संबंधित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा।

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद आमतौर पर यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं उपलब्ध रहती हैं। ग्राहक पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस चेक करने और कई अन्य ऑनलाइन काम घर बैठे कर सकते हैं। हालांकि, कुछ ऐसे काम हैं जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी हो सकता है। इसलिए अगर आपको कोई जरूरी दस्तावेज जमा करना है या ऐसा बैंकिंग काम करना है जो ऑनलाइन नहीं हो सकता, तो उसे छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।

लगातार छुट्टियों का रखें ध्यान

अगस्त के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकिंग छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य और शहर की छुट्टी जरूर चेक करें। इससे बेवजह बैंक शाखा तक जाने की परेशानी से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- बैंक यूनियन ने दी 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल की धमकी, जानिए क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments