Monday, August 24, 2026
HomeखेलIndia vs Sri Lanka Test

India vs Sri Lanka Test


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। सोमवार को मैच का दूसरा दिन है।

टीम इंडिया पहली पारी में 300/5 के स्कोर से आगे खेलने उतरेगी। ध्रुव जुरेल 7 और सारांश जैन 4 रन पर नाबाद लौटे हैं।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पवेलियन लौटते जुरेल और सारांश।

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद पवेलियन लौटते जुरेल और सारांश।

बैटिंग कोच ने पंत की चोट पर अपडेट दिया

भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद कहा, ‘ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए ठीक होंगे।’ पहले दिन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कलाई पर चोट लगने के बाद 3 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए।

58वें ओवर में लाहिरू कुमारा की बाउंसर पंत की कलाई पर लगी थी। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी कलाई पर बर्फ लगाई, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ।

पहले दिन पडिक्कल का शतक

मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। उसने दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 300 रन बनाए।

देवदत्त पडिक्कल (117 रन) ने शतक लगाया। जबकि, कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर आउट हुए। असिथा फर्नांडो ने 3 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर

—————————————–

कोलंबो टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जायसवाल की श्रीलंकाई बॉलर से झड़प, सिर से धक्का मारा; कलाई पर चोट के बाद पंत रिटायर्ड हर्ट

कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट मेंभारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच बहस हुई। जायसवाल के आउट होने के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने अपना सिर फर्नांडो के सिर से टकरा दिया। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments