Saturday, May 16, 2026
Homeशिक्षाNEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून...

NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स


मेडिकल की पढ़ाई करने का सपना देख रहे लाखों स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है. भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा. बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यह परीक्षा 3 मई को हुई थी. 

परीक्षा की तारीख और समय

NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें. परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.

अफवाहों से सावधान रहने की अपील

NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है. एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं. ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें।

  • छात्रों और माता-पिता से अनुरोध किया गया है कि वे केवल NTA के आधिकारिक चैनलों और वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
  • किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें.

सहायता के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

अगर किसी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी कोई समस्या है तो वे सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर जारी किए गए हैं.

  • ईमेल आईडी: neet-ug@nta.ac.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-40759000 और 011-69227700

परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • तैयारी का समय: अब छात्रों के पास लगभग एक महीने का समय है. विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि छात्र अब केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें.
  • परीक्षा केंद्र: परीक्षा केंद्रों की सूची और अलॉटमेंट के बारे में जानकारी छात्रों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी भेजी जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments