Sunday, June 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीBSNL लाया 30 दिन वाला वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल...

BSNL लाया 30 दिन वाला वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहा बहुत कुछ


BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए 30 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा समेत कई बेनिफिट्स ऑफर किया जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस प्लान के बारे में जानकारी दी है। कंपनी इसके अलावा 51 रुपये में पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी भी ऑफर कर रही है। BSNL का यह ऑफर 30 जून तक के लिए वैलिड है।

30 दिन वाला प्लान

BSNL ने अपने पोस्ट में बताया कि यह रिचार्ज प्लान 225 रुपये में आता है। इस प्रीपेड प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

BSNL अपने इस सस्ते रिचार्ज प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। साथ ही, यूजर्स को इसमें डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है यानी यूजर्स को कुल 75GB डेटा का लाभ मिलता है।

  • वैलिडिटी – 30 दिन
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • फ्री नेशनल रोमिंग
  • डेली 2.5GB डेटा
  • डेली 100 फ्री SMS

51 रुपये वाला प्लान

BSNL का यह सस्ता रिचार्ज प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है। यह प्रीपेड प्लान डेली 100 फ्री SMS के बेनिफिट्स के साथ आता है। हालांकि, यह एक लिमिटेड ऑफर है, जिसमें यूजर्स 30 जून तक ही इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं। यह प्लान फ्री BSNL सिम कार्ड के साथ आता है।

BSNL पिछले कुछ समय से लगातार अपने यूजर्स के लिए सस्ते प्लान लॉन्च कर रहा है। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर ने निजी टेलीकॉम कंपनियों को चुनौती देने के लिए ये प्लान उतारे हैं। साथ ही, कंपनी अपने नेटवर्क को भी लगातार अपग्रेड करने में लगी है।

यह भी पढ़ें – भारत में लॉन्च हुआ 85 इंच की स्क्रीन वाला Mini LED स्मार्ट टीवी, कीमत 57990 रुपये से शुरू





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments