Sunday, September 20, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीSamsung Galaxy S26 सीरीज की नहीं बढ़ेगी कीमत, पुराने प्राइस में खरीद...

Samsung Galaxy S26 सीरीज की नहीं बढ़ेगी कीमत, पुराने प्राइस में खरीद सकेंगे फोन


iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के बाद एप्पल ने अपने पुराने iPhone 17 की कीमत में इजाफा कर दिया है। एप्पल के इस फैसले के बाद ये खबरें सामने आने लगी कि Samsung भी अपनी इस साल लॉन्च हुई Galaxy S26 सीरीज की कीमत में इजाफा करने वाली है। सैमसंग की फ्लैगशिप सीरीज की बढ़ी हुई कीमत 18 सितंबर यानी आज से लागू होने वाली है। अब इस दावे पर कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि फिलहाल Galaxy S26 सीरीज की कीमत में इजाफा नहीं होने वाला है। इस सीरीज के सभी मॉडल पुरानी कीमत में ही मिलेंगे।

नहीं बढ़ेगी कीमत

टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से दावा किया था कि Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा किया जाएगा। सैमसंग के फोन की बढ़ी हुई कीमत आज यानी 18 सितंबर से लागू हो जाएगी। हालांकि, कंपनी के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Galaxy S26 सीरीज की कीमत में फिलहाल कोई इजाफा नहीं होने वाला है। यह फ्लैगशिप सीरीज अपने मौजूदा प्राइस में भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। टिप्स्टर ने भी बाद में यह कंफर्म किया है कि फिलहाल सैमसंग की यह सीरीज भारत में महंगी नहीं होगी।

20,000 रुपये इजाफे का दावा

टिप्स्टर ने दावा किया था कि Samsung Galaxy S26 के 12GB RAM + 256GB वाले मॉडल को 1,07,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इसे 87,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB वाला मॉडल 1,27,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। इसकी कीमत 1,07,999 रुपये है।

Galaxy S26+ के 12GB RAM + 256GB वाले मॉडल को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इसे 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसका 12GB RAM + 512GB वाला मॉडल 1,59,999 रुपये की कीमत में मिलेगा। इसकी कीमत 1,39,999 रुपये है।

इस सीरीज के सबसे प्रीमियम Galaxy S26 Ultra को 18 सितंबर से 1,59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा। इसके 12GB RAM + 256GB वाले शुरुआती वेरिएंट को 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसके 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB वाले वेरिएंट्स को क्रमशः 1,79,999 रुपये और 2,09,999 रुपये में बेचा जाएगा। ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 1,59,999 रुपये और 1,89,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

Samsung Galaxy S26 FE सेल के लिए उपलब्ध

Samsung Galaxy S26 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल मॉडल Galaxy S26 FE को हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 8GB RAM + 256GB में पेश किया गया है। इसकी कीमत 79,999 रुपये है। सैमसंग ने अपने इस फोन को भी पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S25 FE के मुकाबले 20,000 रुपये महंगे में लॉन्च किया है। Galaxy S25 FE को पिछले साल 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। यह फोन भी आज यानी 18 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की सेल हुई शुरू, जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments