Sunday, September 20, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारइमरान की बहन लाहौर से गिरफ्तार:पूर्व पीएम की रिहाई के लिए प्रदर्शन...

इमरान की बहन लाहौर से गिरफ्तार:पूर्व पीएम की रिहाई के लिए प्रदर्शन की तैयारी कर रही थी, इमरान अगस्त 2023 से जेल में हैं




पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को रविवार को लाहौर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) 27 सितंबर को इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में हैं और उनकी रिहाई को लेकर PTI लगातार प्रदर्शन कर रही है। रॉयटर्स के मुताबिक, PTI के एक प्रवक्ता ने अलीमा खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। प्रदर्शन से पहले PTI कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारी अलीमा खान की गिरफ्तारी से पहले इस्लामाबाद पुलिस चार PTI कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में ले चुकी है। डॉन के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि इन लोगों को 27 सितंबर के प्रदर्शन की तैयारी से जुड़ी एक बैठक के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन पर दंगा करने, सरकारी काम में रुकावट डालने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने जैसे आरोप लगाए हैं। PTI ने 27 सितंबर को राजधानी इस्लामाबाद में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि इस प्रदर्शन का मुख्य मकसद इमरान खान की रिहाई की मांग करना है। PTI अध्यक्ष बैरिस्टर गोहर अली खान इसे पहले ही शांतिपूर्ण मार्च बता चुके हैं। इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ी प्रदर्शन को देखते हुए इस्लामाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डॉन के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन ने शहर के आने-जाने वाले रास्तों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। प्रदर्शन से जुड़ी गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इमरान खान के खिलाफ कई मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है इमरान खान अगस्त 2023 में गिरफ्तार हुए थे और तब से जेल में हैं। उनके खिलाफ कई मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है। PTI लगातार कहती रही है कि इमरान खान की गिरफ्तारी और पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई राजनीतिक वजहों से की जा रही है। वहीं, सरकार इन आरोपों को खारिज करती रही है। 27 सितंबर के प्रदर्शन को लेकर PTI और सरकार के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टी ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है, जबकि प्रशासन ने राजधानी में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजाम बढ़ा दिए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments