Monday, May 18, 2026
HomeBreaking Newsभोपाल: रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, फंदे...

भोपाल: रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, फंदे से लटका मिला था बहू का शव


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • शादी के बाद से ट्विशा दहेज उत्पीड़न से परेशान थी.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP)  रजनीश कश्यप SIT का का नेतृत्व करेंगे, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है. 

SIT के प्रमुख, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रजनीश कश्यप ने मामले पर शनिवार (16 मई) को ये जानकारी दी. न्यूज एजेंसी PTI से बाचतीन में उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. समर्थ सिंह और उसके पिता, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज हत्या और उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

Andhra Pradesh News: दहेज और बेटे की चाह ने ली जान! दो बेटियों की मां ने उठाए खौफनाक कदम

SIT करेगी मामले की गहराई से जांच

उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने कहा, “समर्थ और उनकी मां ट्विशा को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को रात करीब 11 बजे अस्पताल प्रशासन से उनकी मौत की सूचना मिली थी.” अब SIT इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और ट्विशा की मौत के बाद सबूत मिटाने के कथित प्रयासों के आरोप शामिल हैं. हालांकि, भोपाल के एक कोर्ट ने शुक्रवार को रिटायर्ड जज को अग्रिम जमानत दे दी है, जबकि 18 मई को समर्थ सिंह की गिरफ्तारी से पहले की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि मंगलवार रात को कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला था. वहीं, ट्विशा के घरवालों ने उसकी मौत का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. ट्विशा के पिता और भाई का दावा है कि उसकी हत्या करने के बाद पति और सास ने खुदकुशी की झूठी कहानी रची है. कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज किया है.

कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि नोएडा की रहने वाली महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. रिश्तेदारों का दावा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक वह फोन पर उनके संपर्क में थी. नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मुलाकात 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दिसंबर 2025 में उन्होंने उनसे शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ट्विशा परेशान रहने लगी थी. ट्विशा के परिवार का कहना है कि ट्विशा प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी और भोपाल छोड़कर नोएडा वापस जाना चाहती थी. 

दहेज के ताने भी बन सकते हैं तलाक का आधार, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments