Thursday, May 21, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचाररिपोर्ट- ईरान जंग में अमेरिका के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह:इसमें एक F-35 भी...

रिपोर्ट- ईरान जंग में अमेरिका के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह:इसमें एक F-35 भी शामिल, जंग पर कुल ₹2.81 लाख करोड़ खर्च हुए




ईरान के खिलाफ चले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में अमेरिका को बड़ा हवाई नुकसान हुआ है। यूएस कांग्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना के 42 एयरक्राफ्ट-ड्रोन तबाह या गंभीर रूप से डैमेज हुए हैं। इनमें 6 फाइटर और अटैक जेट हैं। तबाह हुए जेट में 1 एफ-35, 4 F-15E स्ट्राइक ईगल और 1 A-10 थंडरबोल्ट-II शामिल है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पहले ही बता चुका है कि जंग पर उसके कुल 2.81 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। सबसे बड़ा नुकसान ड्रोन कैटेगरी में हुआ है। कुल 25 ड्रोन तबाह हुए हैं। इनमें 24 MQ-9 रीपर और 1 MQ-4C ट्राइटन है। इनके अलावा 11 अन्य विमान भी तबाह या क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ने युद्ध सिर्फ ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमता को कमजोर करने के लिए नहीं किया था, बल्कि तख्तापलट की भी योजना थी। नए लीडर के रूप में पूर्व ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को चुना गया था। पहले दिन इजराइल ने तेहरान में अहमदीनेजाद के घर के पास हमला किया था। मकसद उन्हें नजरबंदी से छुड़ाना था, लेकिन वे बच गए। इसके बाद इजराइल-अमेरिका अपने तख्तापलट वाले प्लान से पीछे हट गए। 3 चरणों का था तख्तापलट प्लान पहला: ताबड़तोड़ हवाई हमले, ईरान के सर्वोच्च नेताओं को निशाना और कुर्द लड़ाकों को सक्रिय करना। दूसरा: इजराइल अराजकता और युद्ध जैसा माहौल बनाना चाहता था, ताकि लगे कि ईरानी शासन नियंत्रण खो रहा है। तीसरा: बुनियादी सुविधाओं को नुकसान, गैस और बिजली सप्लाई रोककर राजनीतिक दबाव बढ़ाना था। इसके बाद अहमदीनेजाद को लाना था। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास: अमेरिकी सीनेट में ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास हुआ। 4 रिपब्लिकन सांसदों ने भी ट्रम्प के खिलाफ वोट दिया। अगर कानून बना तो ईरान के खिलाफ जंग जारी रखने के लिए ट्रम्प को कांग्रेस की मंजूरी लेनी होगी। 2. ट्रम्प बोले- ईरान की नेवी और एयरफोर्स खत्म: US कोस्टगार्ड एकेडमी में ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की नौसेना और वायुसेना लगभग खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब सवाल सिर्फ यह है कि अमेरिका आगे पूरी कार्रवाई करेगा या ईरान समझौता करेगा। 3. ईरान की मंजूरी से 26 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे: IRGC ने दावा किया कि पिछले 24 घंटे में 26 जहाज ईरानी मंजूरी के बाद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। इनमें तेल टैंकर और कॉमर्शियल जहाज शामिल थे। 4. UAE होर्मुज बायपास करने के लिए नई पाइपलाइन बना रहा: ADNOC ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट को बायपास करने वाली नई तेल पाइपलाइन का 50% काम पूरा हो चुका है। युद्ध के बाद फुजैराह तेल हब पर ड्रोन हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं। 5. UN ने चेतावनी दी- होर्मुज संकट से फूड क्राइसिस का खतरा: UN की फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि होर्मुज में रुकावट बढ़ी तो दुनिया में खाद्य संकट और महंगाई बढ़ सकती है। एजेंसी ने देशों से वैकल्पिक सप्लाई रूट तैयार करने की अपील की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments