Thursday, May 21, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी25 मई को लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन, कीमत...

25 मई को लॉन्च होगा Vivo का 9020mAh बैटरी वाला फोन, कीमत हुई लीक


Vivo भारत में एक और बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च करने जा रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। वीवो का यह फोन Y सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा, जिसकी कीमत मिड बजट रेंज में होगी। वीवो ने कंफर्म किया है कि इस फोन को Vivo Y600 Turbo के नाम से पेश किया जाएगा। फोन की कीमत भी ऑनलाइन लीक हुई है।

25 मई को लॉन्च होगा फोन

Vivo Y600 Turbo को चीन में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, इस फोन को 21 मई यानी आज से प्री-बुक किया जा सकेगा। इसकी सेल 25 मई से शुरू की जाएगी। वीवो का यह फोन 9,020mAh की दमदार ब्लू ओसन बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जाएगा।

मिलेंगे ये फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन 6.83 इंच के OLED डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड Origin OS 6 दिया जाएगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, NFC, Bluetooth जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन Sony LYT 600 और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा।

कितनी होगी कीमत?

रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो का यह फोन iQOO Z11 का रीब्रांड वर्जन होगा। इसे चीन में CNY 2,299 यानी लगभग 31,200 रुपये की शुरुआती कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है। वीवो का यह फोन आईकू के इस बजट फोन की प्राइस रेंज में आएगा।

यह भी पढ़ें – लंबी छुट्टी पर जाने से पहले इन्वर्टर को किस मोड पर रखें कि बैटरी खराब न हो





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments