Thursday, May 14, 2026
HomeBreaking Newsटीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी...

टीम इंडिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में BCCI, मोहम्मद शमी 3 साल बाद आएंगे वापस!


IPL 2026 के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो जाएगी. टीम इंडिया के सामने सबसे पहली चुनौती अफगानिस्तान की होगी. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले जाने हैं. इसी बीच टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट अनुसार भारत की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर BCCI बहुत जल्द एक बैठक कर सकती है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अजीत अगरकर की लीडरशिप वाली चयन समिति इसी सप्ताह के अंत या फिर अगले सप्ताह BCCI अधिकारियों के साथ बैठक कर सकती है. इस मीटिंग में टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर चर्चा संभव है. बताया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट आने वाले प्रत्येक टेस्ट मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन उतारना चाहता है. मगर सेलेक्टर्स इस बात पर गौर करेंगे कि कौन सी टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जाती है, उसके बाद ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए पेस अटैक पर कोई फैसला लिया जाएगा.

बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक अभी तक सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर ही फैसला हो पाया है कि वे प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे, क्योंकि मुंबई इंडियंस IPL 2026 से बाहर हो चुकी है. हर्षित राणा और आकाशदीप अभी चोटिल हैं, इसी कारण आईपीएल 2026 में भाग नहीं ले सके. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस लगभग प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है, जिसके तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम का एलान, जोफ्रा आर्चर ने खेलने से किया मना! 3 नए खिलाड़ियों को मिला मौका

बताते चलें कि मोहम्मद शमी भी घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करके आ रहे हैं, जिन्होंने 2023 के बाद टीम इंडिया के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. बताया जा रहा है कि चयनकर्ता अब शमी को दोबारा मौका देने के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

इसी रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि BCCI की नजरें कुछ चुनिंदा तेज गेंदबाजों पर हैं, जिनमें अंशुल कंबोज भी एक हैं. उनके अलावा गुरनूर ब्रार को भी मौका मिलना संभव है.

यह भी पढ़ें:

Watch: IPL में विराट कोहली ने गेंदबाजी में आजमाए हाथ, बॉलिंग करने का वीडियो वायरल



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments