Saturday, July 11, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाजोधपुर से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंडिगो और...

जोधपुर से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी


राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर आ रही है। देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनियों ने कहा है कि वे 12 जुलाई से जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग से सेवाएं शुरू करने जा रही हैं। ऐसे में, एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से काफी समय पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है, ताकि नए टर्मिनल पर जमीनी स्तर की प्रक्रियाओं को आसानी से पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी में कहा है, ”12 जुलाई, 2026 से जोधपुर एयरपोर्ट (JDH) पर इंडिगो की सभी फ्लाइट्स नई टर्मिनल बिल्डिंग से ऑपरेट की जाएंगी। हमारा सुझाव है कि आप एयरपोर्ट पर सामान्य समय से पहले पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग की प्रक्रिया आसानी से और बिना किसी जल्दबाजी के पूरी हो सके।”

एयर इंडिया ने यात्रियों को समय से पहले पहुंचने के पीछे क्या कारण बताया

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है, ”एयर इंडिया की जोधपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स 12 जुलाई, 2026 से एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग से ऑपरेट होंगी। नई सुविधा में बदलाव के दौरान यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 12 जुलाई, 2026 को या उसके बाद जोधपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर काफी पहले पहुंचें, ताकि नए टर्मिनल पर जमीनी स्तर पर सुचारू अनुभव के लिए पर्याप्त समय मिल सके।”

पीएम मोदी ने 4 जुलाई को किया था जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन

बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते शनिवार, 4 जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने ‘उड़ान’ योजना के अगले चरण की भी शुरुआत की थी। जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग को कुल 480 करोड़ रुपये की लागत से डेवलप किया गया है। 23,000 वर्ग मीटर से भी ज्यादा एरिया में फैली ये नई टर्मिनल बिल्डिंग हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। 

ये भी पढ़ें

दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में शामिल हुए देश के ये 2 एयरपोर्ट, लिस्ट में दिल्ली और बेंगलुरू का नाम नहीं





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments