Friday, July 10, 2026
Homeअर्थव्यवस्थादिल्ली की बसों में 1 अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के...

दिल्ली की बसों में 1 अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना फ्री सफर नहीं, जानें कैसे करें अप्लाई


दिल्ली की बसों में महिलाएं मुफ्त सफर कर सकती हैं। काफी समय से दिल्ली सरकार ने महिलाओं को यह सुविधा दी हुई है। इसके लिए बसों में महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता है जो नॉर्मल टिकट से अलग होता है मगर अब इस नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जो भी महिलाएं दिल्ली की हैं और दिल्ली की बसों में सफर करती हैं उन्हें अब अपने लिए पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना पड़ेगा। आपको बता दें कि जिन महिलाओं के पास यह कार्ड नहीं होगा, वो दिल्ली की बसों में फ्री सफर नहीं कर सकती हैं लेकिन यह नियम अभी नहीं बल्कि 1 अगस्त से लागू होने वाला है। इसका मतलब यह है कि आपके पास अभी इस महीने का समय है। आइए आपको बताते हैं कि यह कार्ड क्या है और इसके लिए आप कैसे अप्लाई कर सकते हैं।

आखिर क्या है यह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड?

दिल्ली की बसों में अभी महिलाओं को पिंक टिकट दिया जाता है मगर इसके साथ ही साथ दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड भी लागू हो चुका है जिसके जरिए महिलाएं दिल्ली की बसों में फ्री सफर करती हैं मगर अभी सभी महिलाओं के पास यह स्मार्ट कार्ड नहीं है। आपको बता दें कि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल कार्ड है। कंडक्टर के पास मौजूद मशीन पर इस स्मार्ट कार्ड को टैप करने से महिलाओं का पिंक टिकट जनरेट होगा जिसके बाद महिलाएं बस में फ्री सफर कर सकती हैं।

आपको बता दें कि 1 अगस्त से पहले दिल्ली की महिलाओं को यह कार्ड बनवाना ही पड़ेगा और जिनके पास यह कार्ड नहीं होगा, वो दिल्ली की बसों में फ्री सफर नहीं कर पाएंगी। आइए अब आपको यह बताते हैं कि इस कार्ड के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है।

कैसे बन सकता है पिंक सहेली कार्ड?

अब बारी है यह जानने की कि अगर कोई महिला जो दिल्ली की है, वो इस कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकती है। आपको बता दें कि इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही तरीके मौजूद हैं। आप अगर ऑनलाइन अप्लाई करना चाहती हैं तो फिर आपको दिल्ली परिवहन विभाग की वेबसाइट या फिर ऐप पर जाना होगा और वहां पर आपको पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के सेक्शन में जाकर अपना आधार कार्ड और दूसरे जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो और Age सर्टिफिकेट डालना होगा और फिर आप कार्ड के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

इसके अलावा दूसरा तरीका बस डिपो है। यह ऑफलाइन तरीका है। आपको बस डिपो पर जाना होगा और वहां पर जाकर अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो को जमा करके पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा।

ये भी पढ़ें-

20% इथेनॉल की मिलावट के बावजूद क्यों नहीं सस्ता हुआ E20 पेट्रोल? सरकार ने बताई वजह





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments