Saturday, July 11, 2026
Homeव्यापारहैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए,...

हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया ‘हनीमून’


Hyderabad Couple Missing: हैदराबाद में एक कपल के अचानक लापता होने का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ लोगों को भी हैरानी में डाल दिया है. शुरुआती तौर पर यह मामला एक कपल की गुमशुदगी का बताया जा रहा था, लेकिन जांच के दौरान एक चौंका देने वाला राज खुला. इस जांच में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का एंगल सामने आया है.

पुलिस को शक है कि कपल ने निवेशकों से बड़ी रकम जुटाने के बाद विदेश चला गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. साथ ही पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या कपल सच में स्विट्जरलैंड पहुंचे थे या नहीं. 

क्या है पूरा मामला?

चेरलापल्ली के रहने वाले 51 साल के पब्बा चंद्रशेखर और उनकी 42 साल की पत्नी पब्बा स्वप्ना की लापता होने की शिकायत उनकी बेटी ने पुलिस में दर्ज कराई. शिकायत के मुताबिक, बेटी ने बताया कि उसके माता-पिता ने परिवार को यह कहकर घर से निकले थे कि वे छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड जा रहे हैं. वहां जाने के बाद दोनों कपल परिवार के संपर्क में रहें, लेकिन कुछ समय बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गए और उनसे संपर्क पूरी तरह टूट गई. 

मुंबई में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्क, खर्च होंगे 6066 करोड़, क्या-क्या होगा खास?

निवेश के नाम पर करोड़ों जुटाने का आरोप

पुलिस ने जब इसस मामले की तहकीकात की तो पता चला कि दोनों दोनों कपल चिट फंड के जरिए लोगों से निवेश करवा रहे थे. उन्होंने लोगों का भरोसा यह कह कर जुटाया कि वे उन्हें इससे काफी अच्छा मुनाफा दिलाएंगे. इसके बाद उन्होंने निवेशकों के जरिए करोड़ों रुपये जुटाएं. यही वजह है कि पुलिस को इसस बात का शक है कि बड़ी रकम इकट्ठा करने के बाद दोनों यहां से अचानक गायब हो गए. 

पुलिस किन पहलुओं की कर रही है जांच?

  • कपल के यात्रा दस्तावेज और इमिग्रेशन रिकॉर्ड की जांच. 
  • दोनों वास्तव में स्विट्जरलैंड पहुंचे थे या नहीं.
  • निवेशकों की पहचान कर उनके बयान.

भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments