Sunday, August 16, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीXiaomi ला रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा दिखने वाला फोन,...

Xiaomi ला रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च


Highlights

  • Xiaomi अपने अगले फोल्डेबल फोन को जल्द लॉन्च करने वाला है।
  • चीनी कंपनी का यह फोल्डेबल फोन सैमसंग के चौड़ी स्क्रीन वाले फोन की तरह दिखेगा।
  • इस फोन से जुड़े कई फीचर्स ऑनलाइन सामने आए हैं।

Xiaomi जल्द Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसे दिखने वाले फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। चीनी कंपनी का यह फोल्डेबल फोन वाइड डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। इसे Xiaomi Mix Fold 5 के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी के पिछले फोल्डेबल फोन Xiaomi Mix Fold 3 का डिजाइन रेगुलर बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन की तरह है।

सितंबर में होगा लॉन्च?

चीनी ब्रांड का यह फोल्डेबल फोन Xiaomi 18 सीरीज से पहले लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो इसे अगले महीने यानी सितंबर में चीनी मार्केट में पेश किया जाएगा। वहीं, ग्लोबल मार्केट में यह फोन साल के आखिर में पेश किया जा सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 मिल सकता है। कंपनी पहले ही इस ऑपरेटिंग सिस्टम की घोषणा कर चुकी है। इसमें मौजूदा HyperOS 3 के मुकाबले अपग्रेड किया गया है।

मिलेगी 4:3 रेश्यो वाली स्क्रीन

चीनी टिप्स्ट डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर दावा किया है। इसमें भी Samsung Galaxy Z Fold 8 की तरह 4:3 आसपेक्ट रेश्यो वाला वाइड फोल्डेबल स्क्रीन मिलेगी। फोन के फोल्डेबल स्क्रीन में सेल्फी कैमरा को साइड में अलाइंड किया जाएगा। इसका डिजाइन फोल्डेबल टैबलेट की तरह होगा। इस फोन को लेकर अन्य कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

कंपनी के पिछले Mix Fold 3 के फीचर्स की बात करें तो अगस्त 2023 में पेश हुए इस फोन में 8.02 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में 6.56 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

अपकमिंग Mix Fold 5 में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा फोन में 200MP का कैमरा दिए जाने की संभावना है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन में भी कंपनी ने 200MP का मेन कैमरा यूज किया है। यह फोन भी क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें – Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments