BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने 1 रुपये वाले प्लान की वापसी कर ली है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत कई बेनिफिट्स मिलेंगे। पिछले साल भी भारत संचार निगम लिमिटेड ने ऐसे ही 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया था, जिसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिल रही थी। इसमें यूजर्स को नया सिम लेने पर कई कॉलिंग, डेटा जैसे बेनिफिट्स मिल रहे थे।
1 रुपये वाला नया प्लान
BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से 1 रुपये वाले नए प्लान की घोषणा की है। इस फ्रीडम ऑफर में कंपनी BSNL का नया सिम खरीदने वालों को 24 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को डेली 1GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। यह ऑफर 12 सितंबर 2026 तक वैलिड है।
पिछले साल कंपनी ने जो 1 रुपये वाला प्लान पेश किया था उसनें यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिल रहा था। साथ ही, प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की थी। इसमें यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और डेली 100 फ्री SMS का लाभ मिल रहा था।
पिछले साल लॉन्च हुए फ्रीडम प्लान के बंद होने के बाद कंपनी ने 51 रुपये वाला प्लान पेश किया था, जिसमें BSNL का नया सिम खरीदने पर 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही थी। इस प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनिफिट्स भी दिए जा रहे थे।
BSNL का फ्रीडम ऑफर
सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने इसके अलावा अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है, जिसमें यूजर्स को 2399 रुपये वाले एनुअल रिचार्ज प्लान में 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अब यूजर्स को कुल 412 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। इसके अलावा प्लान में मिलने वाले सभी बेनिफिट्स का लाभ भी 412 दिनों तक मिलेगा। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS के साथ आता है। इसके अलावा पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें – Xiaomi ला रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 जैसा दिखने वाला फोन, जल्द हो सकता है लॉन्च


