Friday, August 14, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकी12299 रुपये में मिल रहा QLED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में आधी...

12299 रुपये में मिल रहा QLED Smart TV, फ्लिपकार्ट सेल में आधी हुई कीमत


Flipkart पर चल रही Freedom Sale में मोटोरोला का QLED Smart TV सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस सेल में ये स्मार्ट टीवी आधी कीमत में खरीदे जा सकते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट मोटोरोला पर यह सेल 7 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच आयोजित की जा रही है। ये स्मार्ट टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। इस सेल में आप मोटोरोला के QLED पैनल वाले Android स्मार्ट टीवी को महज 12,299 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। आइए, जानते हैं सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में..

32 इंच वाला मॉडल

मोटोरोला का यह स्मार्ट टीवी 32 इंच की QLED स्क्रीन के साथ आती है। इसमें HD रेडी डिस्प्ले मिलेगा और यह 2025 में लॉन्च हुआ है। इसमें 40W का आउटपुट साउंड दिया गया है। इस टीवी को फ्लिपकार्ट पर 26,999 रुपये की MRP पर लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह टीवी 54% डिस्काउंट के साथ मिलेगा। इसे 12,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी टीवी की खरीद पर 1 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।

43 इंच वाला मॉडल

Motorola का यह टीवी 43 इंच के QLED डिस्प्ले के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर इसे 41,999 रुपये की MRP में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर चल रहे फ्रीडम सेल में 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसकी खरीद पर 47% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें 40W डॉल्वी ऑडियो स्पीकर, गूगल टीवी 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

55 इंच वाला मॉडल

इस स्मार्ट टीवी की कीमत 66,999 रुपये है और फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में यह 35,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 46% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा 5,260 रुपये का एक्सचेंज और बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। इस स्मार्ट टीवी में QLED डिस्प्ले दी गई है। यह गूगल के Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 50W के स्पीकर आउटपुट साउंड के लिए दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें – Realme ला रहा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments