Friday, August 14, 2026
Homeखेलकप्तान बनने के बाद डबल हुई गिल की परफॉर्मेस:बैटिंग औसत 82 पार,...

कप्तान बनने के बाद डबल हुई गिल की परफॉर्मेस:बैटिंग औसत 82 पार, हर तीसरी पारी में शतक; सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे




टेस्ट क्रिकेट में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल की बैटिंग कप्तानी मिलने के बाद काफी बेहतर हो गई है। कप्तानी मिलने से पहले गिल ने 59 पारियों में करीब 35 की औसत से रन बनाए थे। वहीं, कप्तान बनने के बाद से उन्होंने 15 पारियों में 82 से ऊपर की औसत से बैटिंग की है। शतक बनाने की फ्रिक्वेंसी भी बेहतर हुई गिल ने कप्तान बनने से पहले 59 पारियों में सिर्फ 5 शतक जमाए थे। यानी करीब 12 पारियों में एक शतक। वहीं, कप्तान बनने के बाद उन्होंने 15 पारियों में ही 6 शतक जमा दिए हैं। यानी अब वे हर शतक के लिए तीन से भी कम पारियां ले रहे हैं। ब्रैडमैन भी पहुंच से दूर नहीं क्रिकेट आंकड़ों पर काम करने वाली संस्था CricViz के अनुसार, बतौर कप्तान कम से कम 10 पारियों के बाद ऑल टाइम औसत के मामले में गिल दूसरे नंबर पर हैं। उनसे आगे सिर्फ डॉन ब्रैडमैन हैं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ने कप्तान रहते हुए 101.51 की औसत से रन बनाए थे। टीम का प्रदर्शन सुधारना चुनौती गिल ने कप्तान बनने के बाद से अपनी बल्लेबाजी भले ही काफी बेहतर कर ली है, लेकिन टीम के प्रदर्शन पर इसका खास असर नहीं दिखा। गिल की कप्तानी में भारत ने अब तक 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें भारत को 5 में जीत और 3 में हार झेलनी पड़ी है। एक टेस्ट डॉ रहा है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर में सीरीज हार गई। हालांकि, गिल चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का एक मैच नहीं खेल पाए थे। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… BCCI में पहली बार बनेगा डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद:VVS लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी, गंभीर-अगरकर 2027 वर्ल्डकप तक बने रहेंगे BCCI भारतीय क्रिकेट के पूरे सिस्टम को एक साथ जोड़ने की तैयारी में है। बोर्ड पहली बार डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का पद बनाने जा रहा है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख VVS लक्ष्मण को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके लिए उनका कॉन्ट्रैक्ट 2 साल बढ़ाने की तैयारी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments