Tuesday, May 12, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाWife के साथ Post Office में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹8633...

Wife के साथ Post Office में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगा ₹8633 का फिक्स ब्याज- गारंटी के साथ


Post Office Schemes: देश के अलग-अलग वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कई तरह की बचत योजनाएं चलाती है। ये बचत योजनाएं सरकारी बैंकों के अलावा, डाकघर के जरिए भी चलाई जाती हैं। मंथली इनकम स्कीम यानी MIS, एक सरकारी बचत योजना है, जिसे डाकघर के जरिए चलाया जाता है। आज हम यहां इस सरकारी स्कीम के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही हम ये भी जानेंगे कि एमआईएस के जरिए कैसे आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर हर महीने बैठे-बैठे 8633 रुपये की फिक्स कमाई कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम पर मिल रहा है 7.4% का सालाना ब्याज

पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम पर अभी 7.4 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम के तहत, आपको सिर्फ एक बार एकमुश्त निवेश करना होता है। खाता खुलने के बाद आपको अगले 5 साल तक हर महीने फिक्स इनकम के रूप में ब्याज मिलना शुरू हो जाता है। ब्याज का ये पैसा हर महीने आपके बचत खाते में जमा होते रहते हैं। इस सरकारी स्कीम में आप कम से कम 1000 रुपये के साथ खाता खुलवा सकते हैं। लेकिन आपको मोटी कमाई करनी है तो आपको इसमें मोटी रकम निवेश करनी होगी। सिंगल अकाउंट के तहत, आप इस स्कीम में अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। जॉइंट अकाउंट के तहत, आप इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा कर सकते हैं।

हर महीने 8633 रुपये का फिक्स ब्याज कमाने के लिए कितने रुपये करने होंगे जमा

अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर इस स्कीम में 14 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 8633 रुपये का फिक्स ब्याज मिलेगा। पोस्ट ऑफिस की एमआईएस स्कीम 5 साल में मैच्यॉर हो जाती है। मैच्यॉरिटी के बाद आपके निवेश के सारे पैसे भी आपके खाते में ट्रांसफर कर दिए जाते हैं। एसआईएस स्कीम के तहत मिलने वाला ब्याज, आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में ही ट्रांसफर होता है। इसका सीधा मतलब ये हुआ कि इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपके पास पोस्ट ऑफिस का बचत खाता होना चाहिए। अगर आपके पास पोस्ट ऑफिस का बचत खाता नहीं है तो पहले आपको बचत खाता खुलवाना होगा, जिसके बाद आप एमआईएस खाता भी खुलवा सकते हैं।





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments