Thursday, May 7, 2026
HomeBreaking NewsTrain News: चलती ट्रेन से गिर गया पर्स तो भूलकर भी न...

Train News: चलती ट्रेन से गिर गया पर्स तो भूलकर भी न खींचें चेन, तुरंत करें ये काम और मिलेगा वापस


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेलवे स्टाफ को सूचित करने से सामान मिलने की संभावना।

Indian Railway Helpline: ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर लोगों को सामान चोरी होने या फिर खो जाने का डर बना रहता है. अगर ट्रेन में सफर के दौरान अचानक आपका पर्स नीचे गिर जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे में काफी लोग ऐसी स्थिति में ट्रेन की अलार्म चेन खींचकर उसे रोकने की सोचते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है.

रेलवे नियमों के मुताबिक, बिना सही कारण के ट्रेन रोकने पर जुर्माना लग सकता है और अगर मामला गंभीर है तो जेल भी हो सकती है. कई यात्रियों को इस नियम की जानकारी नहीं होती है, लेकिन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी RPF ऐसी घटनाओं पर नजर रखती है. इसलिए ऐसे में जरूरी है कि सही तरीका अपनाकर अपना सामान वापस पाने की कोशिश करें.

यह भी पढ़ें –  Train News: रोजाना ट्रेन से सफर करने वालों की मौज, ‘सीजन टिकट’ से बचाएं समय और पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया

किन स्थितियों में खींच सकते हैं अलार्म चेन?

ध्यान रहें कि आप ऐसे ही किसी भी परिस्थितियों में अलार्म चेन नहीं खींच सकते हैं. क्योंकि रेलवे ने कुछ खास परिस्थितियों में ही अलार्म चेन खींचने की अनुमति दी है जैसे…

  • अगर कोई यात्री या फिर बच्चा स्टेशन पर छूट जाए.
  • वहीं अगर ट्रेन में आग लग जाए.
  • बुजुर्ग या फिर दिव्यांग यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हों और ट्रेन चल पड़े.
  • साथ ही अगर किसी यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ जाए, जैसे हार्ट अटैक आ फिर दौरा पड़ना.
  • ध्यान रहें इन हालात के अलावा किसी दूसरी वजह से चेन खींचना गलत माना जाता है.

अगर पर्स गिर जाए तो क्या करें जाने?

अगर आपका पर्स चलती ट्रेन से गिर गया है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको घबराना नहीं है. पर्स देखने की बजाय सबसे पहले आप तुरंत सामने दिख रहे इलेक्ट्रिक पोल पर लिखा नंबर नोट करें. इसके बाद RPF हेल्पलाइन पर कॉल करके बताएं कि आपका पर्स किन दो स्टेशनों के बीच और किस पोल नंबर के पास गिरा है. क्योंकि इससे रेलवे टीम को पर्स ढूंढने में मदद मिलेगी. फिर रेलवे टीम उस जगह पर पहुंचकर आपके पर्स की तलाश करेगी. अगर आपका पर्स मिल जाता है तो आप संबंधित स्टेशन पर जाकर पहचान पत्र दिखाकर उसे वापस ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें – Train News: रात में ट्रेन सफर कर रहे हैं? ये रेलवे नियम जान लें, वरना लग सकता है भारी जुर्माना

ये हेल्पलाइन नंबर रखें याद

जरूरी बात रेल में सफर के दौरान आपको किसी भी तरह की परेशानी होता है तो ये नंबर आपकी मदद कर सकते हैं.

RPF सिक्योरिटी हेल्पलाइन: 182
GRP हेल्पलाइन: 1512
रेल पैसेंजर हेल्पलाइन: 138

इसके साथ ही आप ट्रेन कैप्टन, TTE, RPF एस्कॉर्ट, कोच अटेंडेंट या फिर किसी भी रेलवे स्टाफ को तुरंत जानकारी दे सकते हैं. जितनी जल्दी आप घटना की सूचना देंगे उतनी ही जल्दी आपका पर्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments