Tuesday, April 14, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीRealme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, जानें कितनी...

Realme ने लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, जानें कितनी है कीमत


Realme ने भारत में 7000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी का यह फोन Narzo सीरीज के तहत उतारा गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर रियलमी के इस फोन को खरीदा जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि Realme Narzo 100 Lite 5G से सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक वीडियो कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा फोन सिंगल चार्ज में 70 घंटे तक काम कर सकता है।

कितनी है कीमत?

रियलमी Narzo 100 Lite 5G को भारत में 13,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 14,499 रुपये और 16,499 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 1,500 रुपये का लॉन्च ऑफर दे रही है।

रियलमी के इस सस्ते फोन की पहली सेल 21 अप्रैल को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आयोजित की जाएगी। इसे रियलमी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन फ्रॉस्ट सिल्वर और थंडर ब्लैक में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 100 Lite 5G के फीचर्स

चीनी कंपनी का यह सस्ता फोन 6.8 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी के छींटे और धूल में यह खराब नहीं होगा। Realme Narzo 100 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। कंपनी ने फोन में वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।










Realme Narzo 100 Lite 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, HD+, 144Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB + 128GB
बैटरी 7000mAh, 15W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 16, Realme UI

Realme के इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फोन 5MP के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – देसी ब्रांड के 5G फोन की पहली सेल आज, 9000 रुपये से कम में घर लाने का मौका

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments