Monday, July 6, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीRedmi लॉन्च करने वाला है 7 इंच के डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी...

Redmi लॉन्च करने वाला है 7 इंच के डिस्प्ले वाला फोन, मिलेगी 10000mAh की बैटरी


Redmi एक 7 इंच के डिस्प्ले वाले फोन पर काम कर रहा है। चीनी कंपनी का यह फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। कंपनी ने हाल ही में Redmi K90 Ultra पेश किया है, जिसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट करता है। रेडमी इस 7 इंच वाला डिस्प्ले वाले फोन के साथ एक और मॉडल पेश कर सकता है।

7 इंच के डिस्प्ले वाला फोन

चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने दावा किया है कि रेडमी दो स्मार्टफोन लाइन-अप पर काम कर रहा है। इस मिड रेंज सीरीज में एक 6.59 इंच और एक 7 इंच के डिस्प्ले वाला फोन पेश किया जा सकता है। इस फोन में दमदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह फोन 7 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ 10,000mAh की बैटरी मिल सकती है। इस फोन का डिस्प्ले 2K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इसे Redmi K100 सीरीज के नाम से पेश किया जा सकता है।

Redmi K100 Series

Image Source : WEIBOरेडमी के100 सीरीज

Redmi के अलावा एक और चीनी ब्रांड Honor भी 7 इंच के डिस्प्ले वाले फोन की तैयारी कर रहा है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कंपनी 6.89 इंच के डिस्प्ले पर काम कर रही है, जिसमें 2nm चिपसेट दिया जा सकता है।

Redmi K90 Ultra हुआ लॉन्च

Redmi ने हाल ही में K90 Ultra लॉन्च किया है। यह फोन दमदार कैमरा के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। इस फोन में 8,550mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। रेडमी के इस फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 1.5K M10 AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

रेडमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलता है। फोन में 8550mAh की बैटरी दी गई है। यह 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें 50MP का मेन OIS और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने और भींगने पर खराब नहीं होगा।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा नया हिंज, डिस्प्ले में क्रीज वाली दिक्कत होगी खत्म





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments