घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। मिडिल-ईस्ट के मौजूदा हालातों की वजह से बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतें और भारतीय रुपये में चल रही गिरावट, बाजार को बुरी तरह से प्रभावित कर रहे हैं। हालांकि, बाजार में गिरावट के इस दौर में ऐसी भी कई कंपनियां हैं, जिनके शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। यहां आपको उन पेनी स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने बीते 3 महीनों में 80 प्रतिशत तक का बंपर रिटर्न दिया है।
कम कीमत की वजह से निवेशकों का ध्यान खींचते हैं पेनी स्टॉक्स
पेनी स्टॉक्स अपनी कम कीमत और ज्यादा रिटर्न की संभावना के कारण निवेशकों का ध्यान खींचते रहते हैं। हालांकि, इनमें काफी ज्यादा रिस्क होता है। कम लिक्विडिटी, बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव और सीमित पारदर्शिता की वजह से इनमें भारी नुकसान की आशंका बनी रहती है।
USG Tech Solutions
बीएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, आईटी सर्विस मैनेजमेंट कंपनी USG Tech Solutions के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 80.42 प्रतिशत का बंपर रिटर्न दिया है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई पर 4.89% की तेजी के साथ 13.73 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
बीएसई के आंकड़े
Panafic Industrials
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी Panafic Industrials के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 72.41 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.00 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
Tirupati Innovar
टायर बनाने वाली कंपनी Tirupati Innovar के शेयरों ने बीते 3 महीनों में 65.53 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 4.98 प्रतिशत की उछाल के साथ 9.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
NHC Foods
कृषि उत्पाद बनाने और निर्यात करने वाली कंपनी NHC Foods के शेयरों का भाव पिछले 3 महीनों में 63.75 प्रतिशत चढ़ा है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 0.77 प्रतिशत की बढ़त लेकर 1.31 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
Empower India
Empower India के शेयरों ने अपने शेयरहोल्डरों को पिछले 3 महीने में 50.35 प्रतिशत का ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी के शेयर 1.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.12 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।


