Tuesday, May 12, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOppo, OnePlus, Realme के नकली प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दो...

Oppo, OnePlus, Realme के नकली प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दो गोदाम किए सील


Oppo, OnePlus, Realme जैसे ब्रांड्स के फर्जी प्रोडक्ट्स बनाने वाली दो फैक्टरियां दिल्ली पुलिस ने सील कर दी है। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में चल रहे दो अवैध फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है और बड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें सील कर दिया है। दिल्ली के करोलबाग और मोतीनगर में छापेमारी करके 15,000 से भी ज्यादा नकली एक्सेसरीज जैसे कि ईयरबड्स, चार्जिंग केबल, अडेप्टर, नेकबैंड बरामद किए गए हैं।

नकली प्रोडक्ट्स का भंडाफोड़

रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी एक्सेसरीज चीन से अवैध तरीके से इंपोर्ट करके लाए गए थे। दिल्ली स्थित गोदामों में इनकी पैकेजिंग की जा रही थी और फिर इन्हें असली प्रोडक्ट बताकर मार्केट में सस्ते दामों में बेचा जा रहा था। दिल्ली पुलिस के इनपुट के मुताबिक, इन एक्सेसीरज के लिए अपराधियों ने करोल बाग में अवैध गोदाम बनाकर रखा था। पिछले 1 साल से ये अवैध फैक्ट्रियां राजधानी दिल्ली में चल रही थीं।

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पूरे नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए इन नकली प्रोडक्ट्स को कम दाम में प्रचार-प्रसार करके बेचा करते थे। क्राइम ब्रांच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जांच कर रही है।

Fake accesories

Image Source : REPORTER INPUTफर्जी एक्सेसरीज

8 मशीनें भी हुईं जब्त

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, AGS यूनिट ने इस दौरान एक प्रिंटिंग प्रेस का भी पता चला है, जहां इन ब्रांड्स के एक्सेसरीज के लिए बॉक्स प्रिंट किए जाते थे। इन गोदामों में मशीनों की मदद से नकली प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग और ब्रांडिंग की जाती थी, ताकि देखने में ये बिलकुल असली लगे। रिपोर्ट के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने इस अवैध कारोबार में इस्तेमाल हो रही 8 मशीनों को भी जब्त कर लिया है।

कहीं आप भी तो नहीं यूज कर रहे नकली एक्सेसरीज?

ओप्पो, रियलमी और वनप्लस के प्रोडक्ट्स भारत में काफी पसंद किए जाते हैं। BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के इन तीनों ब्रांड्स का भारतीय मार्केट में दबदबा है। अपराधी ब्रांड्स की लोकप्रियता का फायदा उठाकर नकली प्रोडक्ट्स मार्केट में सप्लाई कर रहे थे। अगर, आपने भी कोई ऐसा प्रोडक्ट्स खरीदा है, तो आसानी से पता लगा सकते हैं कि ये असली है या नकली?

इसके लिए आपको भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS या उमंग ऐप का सहारा लेना होगा। यहां आप प्रोडक्ट के सीरियल नंबर का इस्तेमाल करके इसकी असलियत का पता लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें – Apple के लाखों डिवाइस का पूरी तरह बदल जाएगा एक्सपीरियंस, मिलेगा Google वाला ये खास फीचर





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments