Thursday, August 27, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOppo A7 Pro में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, कैप्सूल वाले कैमरा डिजाइन...

Oppo A7 Pro में मिलेगी 8000mAh की बैटरी, कैप्सूल वाले कैमरा डिजाइन के साथ होगा लॉन्च?


Oppo A7 Pro जल्द लॉन्च किया जा सकता है। चीनी ब्रांड का यह फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। हाल ही में कंपनी ने घरेलू मार्केट में Oppo A7 Pro Max लॉन्च किया है, जिसमें 10000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो के इस अपकमिंग फोन को हाल ही में दो सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा जा चुका है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर CPH2931 है। साथ ही, फोन के कई फीचर्स और डिजाइन भी लीक हुआ है।

रेंडर और फीचर्स आए सामने

ओप्पो के इस अपकमिंग फोन के बारे में Tecnoblog (REF) ने जानकारी शेयर की है। इस फोन को ब्राजील के नेशनल टेलीकम्युनिकेशन एजेंसी ANATEL पर मॉडल नंबर CPH2931 के नाम से लिस्ट रिया गया है। साथ ही, वेबसाइट पर फोन का रेंडर शेयर किया गया है, जिसमें कैप्सूल वाला हॉरिजोन्टल अलाइंड कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। फोन के बैक में दो कैमरे देखे जा सकते हैं। वहीं, इसमें एक RGB LED लाइट दिया गया है। फोन के साइड में वॉल्यू और पावर बटन दिए गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन 8000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसमें 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। ओप्पो के इस फोन को इससे पहले थाइलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है। यही नहीं, यह फोन मलेशिया के SIRIM पर भी लिस्ट हुआ है। यह फोन 8GB RAM के साथ आ सकता है और इसमें 6.57 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

Oppo A7 Pro Max के फीचर्स

चीन में लॉन्च हुए इस सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल में 6.78 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट मिलता है, जिसके साथ 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज दिया गया है। यह फोन 10,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 2MP का मैक्रो और 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन के कैमरे से 10x डिजिटल जूम की तस्वीर ली जा सकेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – Redmi ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, बैक में मिलेगा 50MP का कैमरा





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments