Thursday, August 27, 2026
Homeअर्थव्यवस्था1 सितंबर से महंगा होगा ऑटो और टैक्सी का सफर, MMRTA ने...

1 सितंबर से महंगा होगा ऑटो और टैक्सी का सफर, MMRTA ने किराये में बढ़ोतरी को दी मंजूरी


मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा से सफर करना 1 सितंबर से महंगा हो जाएगा। महाराष्ट्र परिवहन प्राधिकरण ने बुधवार को किराये में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने टैक्सी के किराये में 2 रुपये और ऑटो रिक्शा के किराये में 1 रुपये की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। 

1 सितंबर से कितना देना होगा किराया

अधिकारी ने बताया कि टैक्सी में शुरुआती 1.5 किलोमीटर की यात्रा करने का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये हो जाएगा। वहीं, ऑटो रिक्शा का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये होगा। महाराष्ट्र के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हुई मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण की मीटिंग के दौरान 4 सदस्यीय खटुआ समिति से मिले सुझाव के आधार पर पिछले गुरुवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। मीटिंग के ब्योरे को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। 

20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो जाएगा टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया

इस ताजा बदलाव के बाद टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपये से बढ़कर 21.90 रुपये हो जाएगा। इसी तरह ऑटो रिक्शा का किराया 17.14 रुपये  प्रति किलोमीटर से बढ़कर 18.22 रुपये किया गया है। आरटीओ अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीटर को नए रेट के अनुसार कैलिब्रेट कराने के बाद ही नया किराया वसूल किया जा सकेगा। इसके लिए 1 सितंबर से नवंबर के अंत तक का समय दिया गया है। 

तय अवधि में मीटर का कैलिब्रेशन नहीं कराने वाले ड्राइवरों के खिलाफ होगी कार्रवाई

अधिकारी ने कहा कि तय अवधि में मीटर का कैलिब्रेशन नहीं कराने वाले ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जा सकता है। मुंबई महानगर क्षेत्र में इससे पहले 1, फरवरी 2025 से टैक्सी और ऑटो रिक्शा के किराये में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी लागू हुई थी। करीब 18 महीने बाद एक बार फिर किराये में बढ़ोतरी की गई है। इसी बीच, महाराष्ट्र सरकार की ओर से ऑटो रिक्शा और कैब ड्राइवरों की मराठी भाषा बोलने की दक्षता संबंधी जांच भी की जा रही है। 

PTI Inputs

ये भी पढ़ें

Bank of Baroda में 555 दिनों की FD पर कितना मिलेगा ब्याज, जानें कितने रुपये तक का कर सकते हैं निवेश





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments