Wednesday, May 20, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले फोन की घटा...

OnePlus के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले फोन की घटा दी कीमत, जानें अब कितने में मिल रहा


OnePlus के हाल में लॉन्च हुए 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। अमेजन पर सेल खत्म होने के बाद भी आप इस फोन को काफी सस्ते में घर ला सकते हैं। OnePlus Nord सीरीज का यह फोन दमदार बैटरी के साथ-साथ जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। वनप्लस का यह फोन हाल ही में सेल के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध कराया गया है।

OnePlus Nord CE 6 की कीमत

वनप्लस का यह फोन भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 32,999 रुपये में आता है। अमेजन पर फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से हाल में लॉन्च हुआ यह दमदार फोन महज 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस फोन को तीन कलर ऑप्शन- फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक में खरीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स

इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस के इस फोन की बॉडी में मिलिट्री ग्रेड (MIL-STD-810H) ड्यूरेबिलिटी मिलती है। फोन के प्रोटेक्शन के लिए एडवांस क्रिस्टल गार्ड ग्लास मिलता है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

OnePlus Nord CE 6 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.78 इंच, AMOLED, 144Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 8000mAh, 80W
कैमरा 50MP + 2MP, 32MP
OS Android 16, OxygenOS 16

OnePlus Nord CE 6 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग को सपोर्ट करता है। फोन वाटर और डस्ट प्रूफ है। इसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – 8999 रुपये में लॉन्च हुआ iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन, मिलती है 5000mAh की दमदार बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments