Saturday, July 18, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीOnePlus के फ्लैगशिप फोन की घट गई कीमत, जानें कहां मिल रहा...

OnePlus के फ्लैगशिप फोन की घट गई कीमत, जानें कहां मिल रहा ऑफर


OnePlus के पिछले साल लॉन्च हुए फ्लैगशिप फोन की कीमत में कटौती की गई है। वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से 15,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन की खरीद पर कैशबैक और बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। चीनी ब्रांड का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आता है। इस महीने की शुरुआत में आयोजित अमेजन प्राइम डे सेल में भी यह फोन काफी सस्ते में मिल रहा था।

कितना सस्ता मिलेगा फोन?

OnePlus 13 को पिछले साल 72,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह फोन फिलहाल 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा 1,739 रुपये का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। वनप्लस का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 24GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। इसके अलावा इस फोन पर 33,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

OnePlus 13 के फीचर्स

OnePlus 13 में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो QHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें सिरेमिक गार्ड दिया है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। OnePlus का यह फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus 13 फीचर्स
डिस्प्ले 6.82 इंच, FHD+, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 24GB, 1TB
बैटरी 6000mAh, 100W, 50W
कैमरा 50MP + 50MP + 50MP, 32MP
OS Android 15

 वनप्लस के इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है। इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन वाइड एंगल, 50MP का टेलीफोटो और 500MP का एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा मिलेगा। यह Androd 15 पर बेस्ड OxygenOS पर काम करता है।

यह भी पढ़ें – सस्ते में लॉन्च होगा Redmi 17, मिलेगी 7500mAh की बैटरी, कीमत और फीचर्स आए सामने

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments