Wednesday, August 12, 2026
HomeखेलLionel Messi Emotional Post After Father Death

Lionel Messi Emotional Post After Father Death


  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Emotional Post After Father Death | Football Future Doubt

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मेसी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ यह तस्वीर शेयर की है।   - Dainik Bhaskar

मेसी ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ यह तस्वीर शेयर की है।

फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता की आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।’

इस पोस्ट पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस मुश्किल वक्त में आपको और आपके परिवार को ह्यूज हग। लियो, हिम्मत रखो।’

पिता की मौत के बाद मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अर्जेंटीना के शहर रोसारियो के एक मेडिकल क्लिनिक में उन्होंने दम तोड़ा।

मेसी का इंस्टाग्राम पोस्ट…

मेसी की पोस्ट पर रोनाल्डो का कमेंट…

मेसी बोले- तुम्हारे बिना क्या करुंगा

मेसी ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा, यह नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है।’ उन्होंने कहा- ‘तुम शुरुआत से मेरे साथ थे और बहुत कम समय बचा था। तुम थोड़ा और इंतजार क्यों नहीं कर सके, ताकि हम इसे साथ में पूरा कर पाते?’

जॉर्ज अपने बेटे लियोनेल के पूरे करियर में उनके साथ रहे। वे बार्सिलोना में मेसी के शुरुआती सालों से उनके साथ थे।

अर्जेंटीना ने 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। तब मेसी के पिता ने उन्हें गले से लगा लिया।

अर्जेंटीना ने 2022 फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता था। तब मेसी के पिता ने उन्हें गले से लगा लिया।

पिता की इच्छा पर मेसी वर्ल्ड कप खेले

39 साल के अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेलने की एक वजह उनके पिता की इच्छा थी। अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे।

मेसी ने कहा- ‘तुम हमेशा मुझसे FIFA वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहते थे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले तुम्हारी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।’

उन्होंने कहा- ‘यह पहली बार था, जब तुम किसी टूर्नामेंट में नहीं रहने वाले थे। हर मैच खत्म होने के बाद मैं तुम्हारे मैसेज का इंतजार करता था।’

अल्जीरिया के खिलाफ गोल के बाद रोए थे मेसी

वर्ल्ड कप के दौरान मेसी ने शुरुआती मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वे अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते समय रोने लगे। बाद में उन्होंने बताया इसकी वजह उनके पिता की खराब तबीयत थी।

मेसी ने कहा कि वह फाइनल अपने पिता के लिए जीतना चाहते थे। मेरे पास दूसरा वर्ल्ड कप घर लाने की ऊर्जा नहीं बची थी।

उन्होंने आगे कहा- ‘हम चैंपियन नहीं बन सके, लेकिन तुम्हें पता नहीं है कि हमने हर मैच का कितना आनंद लिया। एक बार फिर तुम सही थे, मुझे वहां होना था और खेलना था।’

मेसी अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद रो पड़े थे।

मेसी अल्जीरिया के खिलाफ गोल करने के बाद रो पड़े थे।

कहा- बच्चों में पिता की याद को जिंदा रखूंगा

मेसी ने लिखा कि वह अपने बच्चों की परवरिश के जरिए पिता की याद को जिंदा रखेंगे। उन्होंने कहा- ‘मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन तुम हमेशा मौजूद रहोगे। खासकर मेरे बच्चों की परवरिश में, क्योंकि मैं उन्हें उसी तरह सिखाऊंगा और पालूंगा, जैसे तुमने मुझे पाला।’

लियोनेल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे थियागो मेसी का जन्म 2012 में हुआ था। फिर 2015 में माटेओ मेसी का जन्म हुआ। 2018 में जन्मे सिरो मेसी सबसे छोटे बेटे हैं।

पत्नी और तीनों बच्चों के साथ मेसी।

पत्नी और तीनों बच्चों के साथ मेसी।

——————————–

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments