Wednesday, August 12, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीiPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही 10,000 रुपये तक महंगे...

iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च होते ही 10,000 रुपये तक महंगे हो जाएंगे पुराने आईफोन?


Highlights

  • Apple अपने पुराने iPhone की कीमत में 10,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
  • 8 सितंबर को नई iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है।
  • नई सीरीज के लॉन्च होते ही भारत में iPhone 17 सीरीज की कीमत बढ़ सकती है।

Apple अपनी अगली iPhone 18 Pro सीरीज को अगले महीने लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी अपने पुराने iPhone की कीमत में 10,000 रुपये तक इजाफा कर सकती है। एप्पल ने हाल ही में जापानी मार्केट में iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ाई है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि जापान के बाद अन्य मार्केट में भी पुराने आईफोन महंगे हो सकते हैं। कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च के साथ ही इसका ऐलान कर सकती है।

10,000 रुपये बढ़ जाएगी कीमत?

इससे पहले कंपनी जब भी अपना नया iPhone लॉन्च करती थी तो पुराने मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये तक की कटौती की जाती थी। इस बार कंपनी पुराने मॉडल को महंगा करने वाली है। वहीं, अपकमिंग सीरीज को भी पहले के मुकाबले महंगी प्राइस में लॉन्च की जाएगी। पिछले कुछ महीनों से मेमोरी चिप की शॉर्टेज की वजह से कंपनियों को अपने फोन महंगे करने पड़े हैं। साथ ही, कई फोन महंगे लॉन्च हुए हैं। हाल ही में कई चीनी ब्रांड्स ने 4GB रैम वाले फोन मार्केट में पेश किए हैं ताकि शुरुआती कीमत बजट रेंज में रखी जा सके।

8 सितंबर को लॉन्च होंगे नए iPhone?

टिप्स्टर योगेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि एप्पल अगले महीने 8 सितंबर को नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज के लॉन्च होते ही कंपनी पिछले साल आए iPhone 17 और iPhone Air की कीमत में इजाफा करेगी। अगले महीने आयोजित होने वाले एप्पल इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ-साथ iPhone Ultra फोल्डेबल फोन लॉन्च किया जा सकता है।

टिप्स्टर ने दावा किया है कि पुराने आईफोन की कीमत में 100 डॉलर यानी लगभग 10,000 रुपये तक का इजाफा किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से जापान के अलावा अन्य किसी मार्केट में आईफोन की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है। हालांकि, एप्पल ने iPad, MacBook आदि की कीमतें आधिकारिक तौर पर बढ़ाई है।

iPad और MacBook हुए महंगे

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी अमेरिकी मीडिया से हुई बातचीत में कंफर्म किया है कि कंपनी अपने हर पोर्टफोलियो में प्राइस हाइक कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को मौजूदा iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले महंगा लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल भी कंपनी ने iPhone 17 को iPhone 16 के मुकाबले महंगे में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें – Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में कटौती, 15000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments