Sunday, April 19, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीJio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 149 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी,...

Jio का सस्ता रिचार्ज प्लान, 149 रुपये में 30 दिन की वैलिडिटी, साथ में JioHotstar भी


क्रिकेट लवर्स के लिए Jio ने कई सस्ते रिचार्ज प्लान उतारे हैं। कंपनी की वेबसाइट पर आपको ऐसे कई क्रिकेट पैक्स मिल जाएंगे, जिनमें आपको 30 दिनों की वैलिडिटी, JioHotstar समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। जियो के पास ऐसा ही एक रिचार्ज प्लान है, जिसकी कीमत 149 रुपये है। इसमें यूजर्स को क्रिकेट देखने के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

149 रुपये वाला सस्ता प्लान

जियो ने अपनी वेबसाइट पर इस सस्ते रिचार्ज प्लान को क्रिकेट डेटा पैक के तहत लिस्ट किया है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो यूजर्स को इस प्लान में केवल 10GB डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान बिना कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स के उतारा गया है। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिनका डेली डेटा जल्दी खत्म हो जाता है। वो इस ऐड-ऑन डेटा पैक को लेकर इसके बेनिफिट्स ले सकते हैं।

Jio Recharge Plan

Image Source : JIO WEBSITEजियो 149 रुपये वाला प्लान

90 दिनों के लिए मिलेगा JioHotstar

रिलायंस जियो अपने इस रिचार्ज प्लान के साथ 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रहा है यानी यूजर्स तीन महीने तक जियो हॉटस्टार पर क्रिकेट के अलावा मूवीज और वेबसीरीज भी देख पाएंगे। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 195 रुपये वाला भी क्रिकेट डेटा पैक है, जिसमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी और JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें यूजर्स को 15GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलता है। वहीं, यह प्लान भी जियो हॉटस्टार मोबाइल के 90 दिनों वाले सब्सक्रिप्शन ऑफर के साथ आता है। जियो के हाल में लॉन्च हुए सस्ते वैल्यू पैक की बात करें तो कंपनी 189 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करती है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा। कंपनी इस प्लान में 2GB डेटा और डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ देती है।

यह भी पढ़ें – OnePlus फिर से करेगा धमाका! लॉन्च होगा 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, सामने आए फीचर्स





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments