Friday, August 21, 2026
HomeखेलFIFA World Cup Final Controversy

FIFA World Cup Final Controversy


  • Hindi News
  • Sports
  • FIFA World Cup Final Controversy | Argentina Players Paredes Molina Ban

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फीफा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में लड़ाई करने वाले 4 खिलाड़ियों पर बैन लगाया है। इनमें अर्जेंटीना के तीन और स्पेन का एक खिलाड़ी शामिल हैं।

19 जुलाई को स्पेन के खिलाफ 0-1 से हारने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैदान पर स्पेनिश प्लेयर्स से लड़ना शुरू कर दिया था। इस घटना के करीब एक महीने बाद फीफा ने कारवाई की है।

फाइनल के बाद अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

फाइनल के बाद अर्जेंटीना-स्पेन के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए।

वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे कड़ी सजा

  • लिएंड्रो परेडेस: 10 मैच का बैन और 90 हजार डॉलर का जुर्माना।
  • नाहुएल मोलिना : 7 मैच के लिए सस्पेंड, 90 हजार डॉलर का जुर्माना।
  • थियागो अल्मादा : एक मैच का बेन, 30 हजार डॉलर का जुर्माना।
  • पाब्लो मार्टिन गावी : एक मैच का प्रतिबंध, 30 हजार डॉलर का जुर्माना।

कोच पर 3 मैच का बैन, AFA पर $1.10 लाख का जुर्माना

अर्जेंटीना के कोच रॉबर्टो अयाला पर भी 3 मैच का प्रतिबंध लगाया गया है। उन पर 30 हजार डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) पर वर्ल्ड कप के दौरान हुई कई घटनाओं के लिए 1.10 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

इनमें इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने के बाद खिलाड़ियों का फॉकलैंड द्वीप को लेकर राजनीतिक बैनर ले जाना, फैंस के भेदभावपूर्ण नारे जैसे मामले शामिल हैं। FIFA ने AFA को नस्लवाद विरोधी प्रोजेक्ट्स पर 1 लाख डॉलर खर्च करने का आदेश दिया है।

AFA प्रतिबंधों और जुर्माने के खिलाफ FIFA में अपील कर सकता है। वह कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में भी अपील कर सकता है।

लिएंड्रो परेडेस को मैच के बाद रेड कार्ड दिया गया था।

लिएंड्रो परेडेस को मैच के बाद रेड कार्ड दिया गया था।

झड़प में क्या हुआ?

परेडेस पर एरिक गार्सिया की गर्दन पकड़ने का आरोप था। वहीं, नाहुएल मोलिना पर रोड्री की ओर मुक्का मारने की कोशिश का आरोप था।

इस दौरान निकोलस ओटामेंडी और रोड्री के बीच तीखी बहस हुई। अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो अयाला और दानी ओल्मो के बीच भी विवाद हुआ।

टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल करके जिताया था

मैच का इकलौता गोल फेरान टोरेस ने दागा था। उन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के 107वें मिनट में स्कोर किया था।

निको विलियम्स ने दूर से आए क्रॉस पर बैक पोस्ट पर शानदार हेडर से गेंद नीचे गिराई। इस पर फेरान टोरेस ने रनिंग शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट में पहुंच दिया।

स्पेन जीतने के बाद सेलिब्रेट करती हुई।

स्पेन जीतने के बाद सेलिब्रेट करती हुई।

स्पेन 16 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना था

स्पेन 16 साल बाद फुटबॉल का वर्ल्ड चैंपियन बना था। उसने दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप जीता था। स्पेन ने पहली बार 2010 में नीदरलैंड को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।

————————————–

फुटबॉल फाइनल विवाद से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप जीता, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

स्पेन ने 16 साल बाद फुटबॉल वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। उसने न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन के लिए फेरन टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल किया। पढ़ें पूरी खबर

वर्ल्डकप फाइनल में स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी भिड़े, 2 को रेडकार्ड; फोटो देखिए

स्पेन ने फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार फुटबॉल वर्ल्ड कप जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments