Wednesday, July 8, 2026
Homeस्वास्थFertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही...

Fertility Diet: मां बनने में आ रही है दिक्कत तो आज ही अपने खाने में शामिल कर लें ये चीजें, जल्द गूंजेगी किलकारी


Fertility Diet: गर्भधारण की कोशिश कर रहे हैं कई कपल्स के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या खानपान का असर भी प्रजनन क्षमता पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार सिर्फ भोजन के भरोसे गर्भधारण की संभावना तय नहीं की जा सकती, लेकिन सही और संतुलित डाइट शरीर को गर्भधारण के लिए बेहतर तरीके से तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाती है. पौष्टिक आहार, हार्मोन संतुलन बनाए रखना, ओव्यूलेशन को सपोर्ट करने, स्पर्म की क्वालिटी बेहतर करने और शुरुआती गर्भावस्था के लिए शरीर को तैयार करने में मदद कर सकता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि अगर आपको भी मां बनने में दिक्कत आ रही है तो आप अपने खाने में कौन सी चीज शामिल कर सकते हैं. 

हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें 

पालक, मेथी, केल और चोली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां फर्टिलिटी डाइट का अहम हिस्सा मानी जाती है. इनमें फोलेट भरपूर मात्रा में होता है, जो हेल्दी एग्स के विकास और गर्भधारण के शुरुआती चरण के लिए जरूरी माना जाता है. इसके अलावा इनमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने और हार्मोन संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं. 

साबुत अनाज 

ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ और मिलेट्स जैसे साबुत अनाज शरीर में ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करते हैं. ब्लड शुगर का संतुलन इंसुलिन और प्रजनन हार्मोन पर भी पॉजिटिव असर डालता है.  खासकर पीसीओएस या अनियमित पीरियड से जूझ रही महिलाओं के लिए रिफाइंड अनाज की जगह साबुत अनाज अच्छा ऑप्शन माना जाता है. 

बेरीज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल 

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा, कीवी और अनार जैसे फल विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं. यह एग्स और स्पर्म को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं. अनार को गर्भाशय में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे एंब्रियो के इंप्लांटेशन में मदद मिलती है. 

ये भी पढ़ें-Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

फैटी फिश 

सैल्मन और सार्डिन जैसी मछलियां ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है. ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में सूजन कम करने, हार्मोन बनाने की प्रक्रिया को सहयोग देने और प्रजनन अंगों तक बेहतर ब्लड सर्कुलेशन बनाए रखने में मदद करता है. पुरुषों में यह स्पर्म की क्वालिटी को बेहतर बनाने में सहायता करता है. जबकि महिलाओं में पीरियड और गर्भधारण की प्रक्रिया को सपोर्ट कर सकता है. 

नट्स और बीज 

अखरोट, बादाम, अलसी, कद्दू के बीज और सूरजमुखी के बीज जैसे खाद्य पदार्थ विटामिन ए, जिंक, सेलेनियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं. यह पोषक तत्व महिलाओं में एग्स के स्वास्थ्य और पुरुषों में स्पर्म की क्वालिटी बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. एक रिसर्च में यह भी पाया गया कि नियमित मात्रा में अखरोट खाने से स्पर्म की क्वालिटी और में सुधार देखा गया है.

ये भी पढ़ें-Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments