Wednesday, July 8, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीय समाचारPM Narendra Modi Speech LIVE Update; Indonesia Hindu Mandir Prambanan

PM Narendra Modi Speech LIVE Update; Indonesia Hindu Mandir Prambanan


जकार्ता4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे और पूजा की। - Dainik Bhaskar

पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे और पूजा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा पूरा हो गया है। अब वो ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंच गए हैं। यहां दोनों देशों में डिफेंस समझौता हो सकता है।

इससे पहले मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया।

पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। दोनों देशों के बीच 5 हजार करोड़ की डिफेंस डील भी हुई।

प्रम्बानन मंदिर में पीएम, 6 तस्वीरें…

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।

पीएम ने प्रम्बानन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पीएम ने प्रम्बानन मंदिर में पूजा-अर्चना की।

पीएम मंदिर में एक घंटा रहे। यहां उन्होंने मंदिर के सेवकों से मुलाकात की।

पीएम मंदिर में एक घंटा रहे। यहां उन्होंने मंदिर के सेवकों से मुलाकात की।

पीएम ने X पर यह फोटो शेयर की, जिसमें वे प्लेन के अंदर राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ दिखे।

पीएम ने X पर यह फोटो शेयर की, जिसमें वे प्लेन के अंदर राष्ट्रपति सुबियांतो के साथ दिखे।

प्रधानमंत्री ने प्लेन के अंदर से प्रम्बानन मंदिर का वीडियो शेयर किया है।

प्रधानमंत्री ने प्लेन के अंदर से प्रम्बानन मंदिर का वीडियो शेयर किया है।

इंडोनेशिया में मोदी के भाषण की 3 बड़ी बातें…

पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में कहा…

  • मेरा सौभाग्य रहा है कि किसी न किसी रूप में मुझे हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का अवसर मिला।
  • मेरा जन्म वडनगर में हुआ, जहां हाटकेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है। गुजरात में मुझे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के विकास की जिम्मेदारी मिली। मेरी राजनीतिक कर्मभूमि काशी है, जहां काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद हमेशा मिला।
  • मुझे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास से जुड़ने का अवसर भी मिला। अब करीब 1000-1200 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ा है, उसके जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत से जुड़ना भी मेरे लिए बड़ा सौभाग्य है।

प्रम्बानन मंदिर एक हजार साल पुराना, दीवारों पर रामायण लिखी

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर योग्याकार्ता के पास स्थित प्रम्बानन मंदिर दक्षिण-पूर्व एशिया का दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है। पहले स्थान पर कंबोडिया का अंगकोर वाट है। प्रम्बानन मंदिर एक हजार साल पुराना है।

इसका परिसर कभी करीब 240 मंदिरों में फैला था। यहां त्रिमूर्ति- भगवान शिव, विष्णु और ब्रह्मा के तीन मुख्य मंदिर हैं। इनमें 47 मीटर ऊंचा शिव मंदिर सबसे बड़ा है। मंदिर की दीवारों पर रामायण और अन्य हिंदू ग्रंथों की कहानियां उकेरी गई हैं।

मोदी के इंडोनेशिया दौरे की 2 बड़ी बातें…

  • दोनों देशों के बीच लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए का रक्षा करार हुआ है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा। भारत मलक्का की खाड़ी में अहम साबांग पोर्ट को डेवलप करेगा।
  • पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिन्तांग आदिपूर्णा से नवाजा गया है। पीएम मोदी को यह 35वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

प्रम्बानन मंदिर के अंदर 240 मंदिर, सबसे ऊंचा शिव मंदिर

PM के इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:07 PM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न पहुंचे, पीएम बनने के बाद तीसरी यात्रा

मोदी इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न पहुंचे हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह तीसरी यात्रा है। यहां वे मीट्स मेलबर्न कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज के साथ अनौपचारिक बैठक करेंगे। दोनों देशों में डिफेंस समझौता हो सकता है। बिजनेस लीडर्स मीट कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

08:27 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए मोदी

पीएम मोदी इंडोनेशिया से ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गले मिले।

07:09 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- 2029 में जीर्णोद्धार पूरा होने पर फिर इंडोनेशिया आऊंगा

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में चले जाइए, वहां भारत की सांस्कृतिक विरासत की झलक जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रम्बानन दक्षिण-पूर्व एशिया में भारतीय विरासत की दूसरी सबसे बड़ी पहचान है। यहां भगवान शिव, मां दुर्गा और भगवान गणेश की प्रतिमाएं हैं और सदियों से पूजा होती आ रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति प्रबोवो ने उनसे 2029 तक मंदिर के जीर्णोद्धार का काम पूरा करने का वादा लिया है और वह भी वादा करते हैं कि जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद दोबारा इंडोनेशिया आकर इसका जश्न मनाएंगे। उन्होंने इंडोनेशिया के लोगों और शासकों का इस सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखने के लिए आभार भी जताया।

06:33 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

प्रम्बानन मंदिर में बोले मोदी- भगवान शिव से जुड़ने का सौभाग्य हमेशा मिला

पीएम ने प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा- मेरा सौभाग्य रहा है कि किसी न किसी रूप में मुझे हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा- मेरा जन्म वडनगर में हुआ, जहां हाटकेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है। गुजरात में मुझे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के विकास की जिम्मेदारी मिली। मेरी राजनीतिक कर्मभूमि काशी है, जहां काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद हमेशा मिला।

पीएम ने आगे कहा- मुझे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण और उज्जैन के महाकाल मंदिर के विकास से जुड़ने का अवसर भी मिला। अब करीब 1000-1200 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, जो ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ा है, उसके जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत से जुड़ना भी मेरे लिए बड़ा सौभाग्य है। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानता हूं।

06:12 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी-प्रबोवो ने प्रम्बानन मंदिर संरक्षण परियोजना का उद्घाटन किया

06:10 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया में सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे पीएम

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वहां के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। मोदी की यह यात्रा पीएम अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है। उनका यह तीसरा ऑस्ट्रेलिया दौरा है।

पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख कारोबारियों को संबोधित करेंगे। साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

02:51 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले- भारत-इंडोनेशिया में कुछ-कुछ होता है

पीएम मोदी ने मंगलवार शाम इंडोनेशिया के जकार्ता में भारतीय लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा- यहां भारत का गाना ‘कुछ-कुछ होता है’ बहुत लोकप्रिय है। जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ-कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है।

पीएम बोले- राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा था कि उनके अंदर भारत का DNA है। उनकी इस बात ने भारतीयों के दिलों को छू लिया था। भारत-इंडोनेशिया का DNA म्युचअल ट्रस्ट से बना है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने कहा- मैं पीएम मोदी का फैन हूं। मोदी सरकार की कई योजनाएं सफल रही हैं। मैं उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता हूं। अच्छा हुआ इन योजनाओं पर ‘कॉपीराइट’ नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

02:27 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान

पीएम ने मंगलवार को इंडोनेशिया यात्रा के दौरान डिफेंस डील का ऐलान किया था। दोनों देशों के बीच पहली बार लगभग साढ़े पांच हजार करोड़ रुपए का अहम रक्षा करार हुआ है। इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीदेगा। भारत मलक्का की खाड़ी में अहम साबांग पोर्ट को डेवलप करेगा।

पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिन्तांग आदिपूर्णा से नवाजा गया है। पीएम मोदी को यह 35वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने कहा कि पीएम मोदी ने संबंधों में मजबूती लाने के लिए अहम योगदान दिया है।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया।

02:12 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मोदी की इंडोनेशिया दौरे से जुड़ी 4 तस्वीरें…

प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार सुबह जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में पीएम का स्वागत किया। उन्हें गले लगाया।

प्रबोवो सुबियांतो ने मंगलवार सुबह जकार्ता में राष्ट्रपति भवन में पीएम का स्वागत किया। उन्हें गले लगाया।

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

जकार्ता के राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

गार्ड ऑफ सेरेमनी के दौरान मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के बच्चों से मुलाकात की।

गार्ड ऑफ सेरेमनी के दौरान मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के बच्चों से मुलाकात की।

पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के एयरस्पेस में एंट्री करते ही वहां की एयरफोर्स ने उसे एस्कॉर्ट किया था।

पीएम मोदी सोमवार को इंडोनेशिया पहुंचे थे। इंडोनेशिया के एयरस्पेस में एंट्री करते ही वहां की एयरफोर्स ने उसे एस्कॉर्ट किया था।

02:08 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

25% ग्लोबल ट्रेड साबांग पोर्ट होकर, यहां भारत की मौजूदगी

25% वर्ल्ड ट्रेड मलक्का स्ट्रेट से होकर गुजरता है। मलक्का के मु​हाने पर स्थित साबांग पोर्ट को अब भारत डेवलप करेगा। यहां भारत की मौजूदगी होगी। साबांग पोर्ट भारत के ग्रेट निकोबार द्वीप से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है।

यानी अब भारत बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में अपने ट्रेड और डिफेंस हितों को और ज्यादा सुरक्षित रख सकेगा। बता दें कि चीन पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य और समुद्री मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। अब भारत साबांग पोर्ट के जरिए बेहतर जियो स्ट्रैटेजिक लोकेशन में होगा। प्रशांत महासागर में भी भारत दबदबा बढ़ा सकेगा।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को लेकर चिंता क्यों है?

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक) में चीन पिछले कुछ सालों से अपनी सैन्य और समुद्री मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है। इसी वजह से भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, फिलीपींस, वियतनाम और कई अन्य देशों की चिंता बढ़ी है।

चीन लगभग 90% दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान भी इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं। चीन ने समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाकर वहां हवाई पट्टियां, रडार और मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं। फिलीपींस और वियतनाम के जहाजों के साथ चीनी कोस्ट गार्ड की कई बार झड़प हो चुकी है।

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भास्कर नॉलेज: इंडोनेशिया 2000 साल से भारतीय संस्कृति से जुड़ा

भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की बात करें, तो ये करीब 2,000 साल पुराने माने जाते हैं। प्राचीन काल से भारतीय व्यापारियों, हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव रहा है।

आज भी इंडोनेशिया के बाली और जावा में रामायण और महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं। वहां 85% मुस्लिम आबादी होने के बाद भी 20 हजार रुपिया के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी थी। इसके अलावा भी कई ऐसे प्रतीक है, जिसमें भारतीय संस्कृति की छाप मिलती है।

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत का इंडोनेशिया पर कभी शासन नहीं रहा, फिर भी पहुंची संस्कृति

02:06 AM8 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

PM मोदी का 102वां विदेश दौरा, तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे

पीएम मोदी का यह 102वां विदेश दौरा है। वहीं वह तीसरी बार इंडोनेशिया पहुंचे हैं। उनका पहला दौरा मई 2018 में हुआ था। इसके बाद मोदी सितंबर 2023 में जकार्ता में आयोजित 20वीं आसियान (ASEAN)-भारत और 18वीं ईस्ट एशिया समिट में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments