BSNL लगातार अपने सस्ते रिचार्ज प्लान लॉन्च कर रहा है। कंपनी ने 30 दिनों वाला एक मंथली प्लान हाल में पेश किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे महीने कॉलिंग, मैसेज और डेटा कि टेंशन नहीं होगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस रिचार्ज प्लान की जानकारी दी है। इसते अलावा कंपनी के पोर्टफोलियो में 150 दिन चलने वाला सस्ता प्लान भी है।
BSNL का 30 दिन वाला प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी स्थापना के 25 साल पूरा होने पर यह खास रिचार्ज प्लान उतारा है। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए बताया है। इस प्लान की कीमत 225 रुपये है और मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में पूरे भारत में किसी भी नंबर पर वॉइस कॉलिंग की सुविधा ली जा सकती है। इसके अलावा फोन में फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलेगा।
BSNL का यह सस्ता प्लान 2.5GB जीबी हाई स्पीड डेली डेटा के साथ आता है। साथ ही, यूजर्स को डेली इसमें 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। यह प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। वहीं, कंपनी के 150 दिन चलने वाले प्लान की बात करें तो यह 997 रुपये की कीमत में आता है। भारत संचार निगम के इस प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता है।
इसके अलावा यूजर्स को इस प्लान में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। BSNL के इस प्लान में यूजर्स को इसके अलावा डेली 2GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 300GB डेटा ऑफर किया जा रहा है। यही नहीं, इस प्लान में यूजर्स को डेली 100 फ्री SMS का भी लाभ दिया जाएगा। BSNL अपने इस प्लान में 150 दिन यानी पूरे 5 महीने की वैलिडिटी ऑफर करता है।
नेटवर्क एक्सपेंड करने की कवायद
भारत संचार निगम लिमिटेड भी अब प्राइवेट कंपनियों से कंधे से कंधा मिलकर चल रही है। BSNL ने देश के कई गावों में 4G सेवा बहाल कर दी है। जल्द ही कंपनी स्वदेशी तकनीक पर बने कई और मोबाइल टावर लगाने वाली है।
यह भी पढ़ें – Voltas, Daikin, Godrej के 1.5 टन वाले AC की कीमत धड़ाम, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिलेगा तगड़ा ऑफर


