Bank Job: अगर आप बैंक में नौकरी करने की तैयारी कर रहे हैं और अभी तक आईबीपीएस पीओ या एसओ भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आपके लिए राहत की खबर आई है. दरअसल इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी है.
IBPS भर्ती प्रक्रिया के तहत कितने भरे जाएंगे पद
इस भर्ती अभियान के जरिए देश के विभिन्न भागीदारी वाले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कुल 7,460 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी. इनमें 6,715 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर और 745 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए निर्धारित है. ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अब तक आवेदन नहीं किया वह तय समय सीमा के अंदर अपना फॉर्म भर सकते हैं.
पीओ पद के लिए क्या है योग्यता?
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या केंद्र सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा आवेदन के समय उम्मीदवार के पास डिग्री या मार्कशीट उपलब्ध होना जरूरी है. ऑनलाइन फॉर्म भरते समय ग्रेजुएशन के अंक भी दर्ज करने होंगे.
एसओ पद के लिए अलग-अलग पात्रता नियम
स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में संबंधित पद की पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
- आईबीपीएस पीओ और एसओ पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ibps.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद आईबीपीएस पीओ या एसओ रिक्रूटमेंट 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
- अब पहले रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस का पेमेंट करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट कर फॉर्म की कन्फर्मेशन कॉपी डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें
ये भी पढ़ें-AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
कितना देनी होगी आवेदन फीस?
इस भर्ती के लिए जनरल कैटेगरी और दूसरे एलिजिबल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 850 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और बेंचमार्क दिव्यांग पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 175 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है.
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


