Monday, July 20, 2026
Homeअर्थव्यवस्थाAir India के फ्लीट में शामिल होंगे 60 हवाई जहाज, फ्लीट को...

Air India के फ्लीट में शामिल होंगे 60 हवाई जहाज, फ्लीट को मॉडर्न बनाने की प्रक्रिया हुई तेज


टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया अगले 18 महीनों में अपने फ्लीट में 50 से 60 नए हवाई जहाज शामिल करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर और एयर इंडिया एक्सप्रेस के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कंपनी को कई महत्वपूर्ण सीख मिली हैं। उन्होंने बताया कि ये बदलाव अभियान काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण रहा है। बताते चलें कि घाटे में चल रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया का जनवरी, 2022 में टाटा ग्रुप ने अधिग्रहण किया था। 

कई तरह की दिक्कतों का सामना कर रही है एविएशन इंडस्ट्री

निपुण अग्रवाल ने कहा कि एविएशन इंडस्ट्री को सप्लाई चेन में दिक्कतों, एयर स्पेस से जुड़ी समस्याओं, एटीएफ की कीमतों में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक घटनाओं जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद एयर इंडिया अपनी योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। अग्रवाल ने बताया कि एयर इंडिया ग्रुप का करीब 600 विमानों का ऑर्डर है और अभी इनमें से 10 प्रतिशत से भी कम की डिलिवरी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में इनकी डिलीवरी में तेजी आएगी। 

फ्लीट को मॉडर्न बनाने और विमानों के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया हुई तेज

एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने बताया कि अगले 7-8 सालों तक हर साल लगभग 50 से 60 नए विमान मिलने की उम्मीद है, जिनमें 10 से 15 बड़े साइज के विमान और 45 से 50 छोटे साइज के विमान शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पुराने एयरक्राफ्ट और पुराने केबिन की वजह से कंपनी को ऑपरेशन्स में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है। फ्लीट को मॉडर्न बनाने और विमानों के अपग्रेडेशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। 

तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है बोइंग मैक्स-8 विमानों की डिलीवरी

एयर इंडिया एक्सप्रेस अगले साल मार्च तक अपने हवाई जहाजों को एक समान फ्लीट में बदलने की योजना पर काम कर रही है। वहीं, एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर एयरक्राफ्ट्स का अपग्रेडेशन अगले साल के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि बोइंग 777 विमानों में ज्यादा समय लग सकता है। निपुण अग्रवाल ने बताया कि बोइंग मैक्स-8 विमानों की डिलीवरी तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है। वहीं, मैक्स-10 विमानों की डिलिवरी प्रमाणन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होने की उम्मीद है। 

PTI INPUTS

ये भी पढ़ें

रांची से कोडरमा, लखीसराय के रास्ते भागलपुर के लिए चलाई जाएंगी 2 स्पेशल ट्रेनें- टाइम टेबल और रूट की डिटेल्स आईं सामने





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments