Sunday, May 3, 2026
Homeविज्ञान और तकनीकीAi+ Pulse 2 Review: 8000 रुपये से कम में 6000mAh बैटरी वाला...

Ai+ Pulse 2 Review: 8000 रुपये से कम में 6000mAh बैटरी वाला फोन, बेसिक यूज के लिए अच्छा ऑप्शन


Ai+ Pulse 2 Review: देसी ब्रांड ने अपने बजट फोन Pulse को अपग्रेड किया है। यह फोन 8,000 रुपये से कम कीमत में आता है। फोन में 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने अपने पहले फोन के मुकाबले इसमें कई अपग्रेड किए हैं। हमने इस फोन के 4GB RAM + 64GB वाले वेरिएंट को कुछ दिन यूज किया है। हमें यह बजट फोन कैसा लगा, आइए जानते हैं…

डिजाइन

AI+ Pulse 2 के बैक में डुअल टोन डिजाइन दिया गया है। इसमें ऊपर से नीचे की तरफ एक लंबी स्ट्रिप दी गई है, जो चमकती है। वहीं, दूसरी साइड मैट फिनिशिंग दी गई है। चमकीले साइड में फिंगरप्रिंट और धूल-मिट्टी आसानी से चिपक जाते हैं, जिसे आपको साफ करते रहना पड़ेगा। हालांकि, कंपनी फोन के साथ ट्रांसपैरेंट बैक कवर दिया है, जिसे आप लगाकर यूज कर सकते हैं।

Ai+ Pulse 2 Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस पल्स 2 रिव्यू

फोन के बैक में स्क्वॉयर डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल मिलता है। वहीं, राइट साइड में पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिलता है। पावर बटन देखने में यूनीक लगता है। इसे आप एआई असिस्टेंट ऑन करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। वहीं, बाईं ओर सिम कार्ड लगाने के लिए ट्रे मिलता है। नीचे की तरफ आपको USB Type C पोर्ट, स्पीकर और 3.5mm जैक दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।

इस फोन का ओवरऑल डिजाइन हमें ठीक लगा है। देखने में यह फोन इतना खास नहीं लगता है क्योंकि इसमें कुछ नया नहीं है। हालांकि, एक बजट फोन से आप इससे ज्यादा उम्मीद नहीं कर सकते हैं। इन फोन को खास तौर पर बेसिक यूजर्स ही खरीदते हैं।

Ai+ Pulse 2 Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस पल्स 2 रिव्यू

डिस्प्ले

AI+ Pulse 2 में 6.75 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाला डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी ने फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए 2D पैनल यूज किया है। वहीं, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 450 निट्स तक ही है।

फोन के डिस्प्ले की विजुअल एक्सपीरियंस की बात करें तो कम रोशनी में फोन का डिस्प्ले सही काम करता है। डायरेक्ट सन लाइट में या तेज धूप में इसे यूज करने के लिए ब्राइटनेस को फुल करना होगा। हालांकि, तब भी कंटेंट देखने के लिए आंखों पर जोर डालना पड़ सकता है। इनडोर में फोन का डिस्प्ले सही लगता है। हमने फोन पर वीडियो कंटेंट एक्सपीरियंस किया है, जो हमें प्राइस के लिहाज से ठीक लगा है।

Ai Pulse Plus 2 Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस पल्स 2 रिव्यू

परफॉर्मेंस

देसी ब्रांड का यह फोन Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6GB तक रैम मिलता है। हालांकि, हमने 4GB वाला वेरिएंट यूज किया है। वहीं, इसमें 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। हमने 64GB वाले वेरिएंट का इस्तेमाल किया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड कर सकते हैं। हमने जो वेरिएंट यूज किया है उसकी परफॉर्मेंस हमें एवरेज लगी है।

कैजुअल यूज के लिए फोन ठीक है। इस पर आपको मल्टी-टास्किंग के दौरान दिक्कत आ सकती है। एक साथ ज्यादा टैब ओपन करने या ऐप ओपन करने पर यह फोन स्लो परफॉर्मेंस देता है। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS मिलता है। इसका यूजर इंटरफेस चीनी कंपनियों के OS से क्लीन है। इसमें आपको नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस मिलेगा। कम रैम होने की वजह से आप फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के लाइट वर्जन ऐप इस्तेमाल करें ताकि ऐप लोड होने में कम समय लगे।

AI+ Pulse 2 review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस पल्स 2 रिव्यू

बैटरी

इस फोन के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी में कंपनी ने बड़ा अपग्रेड किया है। पिछले मॉडल में 5,000mAh की बैटरी दी गई थी। इस फोन को सिंगल चार्ज में आप लगभग दो दिन तक यूज कर सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने फोन के साथ 18W का चार्जर दिया है। फोन को 0 से फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लगता है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग दी जा सकती थी। कंपनी को इस पर काम करना चाहिए।

कैमरा

AI+ Pulse 2 के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। फोन के रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश लाइट भी दी गई है, जो अंधेरे में या कम रोशनी में तस्वीर क्लिक करने में मदद करता है। डे लाइट में इस फोन के कैमरे से ली गई तस्वीर ठीक-ठाक लगती है। इस प्राइस रेंज में फोन का कैमरा अच्छा है। इससे खींची गई तस्वीर में वाइब्रेंड कलर मिलती है।

Ai+ Pulse 2 Review

Image Source : INDIA TVएआई प्लस पल्स 2 रिव्यू

इनडोर या कम रोशनी में ली गई तस्वीर एवरेज लगती है। इसमें आपको पिक्स्ल दिख जाते हैं। वहीं, सेल्फी कैमरा की बात करें तो यह भी एवरेज है। कंपनी ने फोन के कैमरा ऐप में एआई फीचर्स दिए हैं, जो खींची गई तस्वीर को इन्हांस कर देता है। ओवरऑल हमें इस फोन का कैमरा ठीक लगा है। 7,499 रुपये की प्राइस में यह एक अच्छा ऑप्शन है।

हमारा फैसला

AI+ Pulse 2 के ओवरऑल एक्सपीरियंस की बात करें तो फोन अपनी कीमत को जस्टिफाई करता है। इसका डिजाइन ठीक-ठाक है और डिस्प्ले भी अच्छा है। परफॉर्मेंस की बात करें तो यह हमें एवरेज लगा है। फोन की बैटरी काफी अच्छी है, लेकिन कंपनी को इसके साथ फास्ट चार्जिंग देना चाहिए था। वहीं, फोन का यूजर इंटरफेस काफी अच्छा है, जो आपको नियर स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस देता है। कैमरा भी कीमत के हिसाब से ठीक है। लो लाइट में फोन से ली गई तस्वीर पिक्सलेट होती है। वहीं, सेल्फी कैमरा भी हमें एवरेज लगा है।

यह भी पढ़ें – अंतरिक्ष में बनाए जाएंगे AI डेटा सेंटर’, सुंदर पिचाई के प्लान पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया 

 





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments